लुधियाना (Ludhiana)। लुधियाना के थाना सराभा नगर (Police Station Sarabha Nagar) के इलाके स्थित एक होटल में एक महिला आई.ए.एस. अधिकारी (Women IAS Officer) के पति को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने रंगरलियां (pageants) मनाते हुए काबू किया है, हालांकि किसी भी पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को सूचना मिलती थी कि सराभा नगर स्थित एक होटल में कुछ लोग विदेशी लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे हैं जिसके बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची तो 2 विदेशी लड़कियां व 2 व्यक्ति रंगरलियां मनाते हुए इलाका पुलिस के हत्थे चढ़ गए। प्रारंभिक पूछताछ दौरान काबू किया एक व्यक्ति पुलिस पर रौब जमाने का प्रयास करता है और खुद को को आई.ए.एस. अधिकारी का पति बताता है। तब पुलिस ने संयम का परिचय देते हुए कथित आरोपी से महिला आई.ए.एस. अधिकारी का नाम पूछ उसे कॉल किया। पुलिस ने जब महिला अधिकारी को सारी स्थिति से अवगत करवाया तो महिला अधिकारी ने पुलिस को पति के खिलाफ केस दर्ज करने की हिदायत के साथ निर्देश भी दिया जिसके बाद पंजाब पुलिस भी असमंजस में पड़ गई।
वहीं खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था परंतु सूत्रों के अनुसार देर रात केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस संबंधी थाना प्रभारी से लेकर ए.सी.पी. सिविल लाइन व ए.डी.सी.पी. ने भी मीडिया का मोबाइल उठाना उचित नहीं समझा। । वहीं महिला अधिाकारी के इस साहसिक निर्णय की चर्चा मीडिया में बनी रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved