img-fluid

ICICI Bank का मुनाफा 27% बढ़कर 9,852.70 करोड़, एनपीए 0.48 फीसदी रहा

April 23, 2023

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक को मार्च तिमाही में कुल 9,852.70 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही की तुलना में 27 फीसदी अधिक है। बैंक का अकेले का लाभ 9,121.87 करोड़ रुपये रहा है जो एक साल पहले के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है।

बैंक ने शनिवार को बताया कि उसकी कुल आय 32 फीसदी बढ़कर 36,109 करोड़ रुपये रही है जबकि इसका कुल खर्च 17,119 करोड़ से बढ़कर 22,282 करोड़ रुपये हो गया है। सकल बुरा फंसा कर्ज (NPA) कुल कर्ज का 2.81 फीसदी रहा है जो एक साल पहले 3.60 फीसदी था। शुद्ध एनपीए 0.48 फीसदी रहा है।


  • यस बैंक का फायदा 45% घटकर 202 करोड़ रहा…ज्यादा प्रावधान करने के कारण यस बैंक का फायदा मार्च तिमाही में 45 फीसदी घटकर 202 करोड़ रुपये रह गया है। बैंक ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष के दौरान इसका लाभ 32.7 फीसदी गिरकर 717 करोड़ रुपये रहा है। बैंक के मुताबिक, कुल ब्याज आय 15.4 फीसदी बढ़कर 2,105 करोड़ रुपये रही है और जमा की वृद्धि दर 10 फीसदी रही है। बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.2 फीसदी रहा है जो पहले 2 फीसदी था। मार्च तिमाही में बैंक ने 3,000 लोगों की भर्ती की।

    Share:

  • ब्रिटेन में आज करोड़ों मोबाइल फोन में चेक किया जाएगा इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम, शुरू हुआ विरोध

    Sun Apr 23 , 2023
    लंदन। ब्रिटेन में रविवार दोपहर तीन बजे करोड़ों मोबाइल फोन्स में इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम चेक किया जाएगा। इस दौरान सारे फोन्स एक साथ तेज आवाज में अलार्म बजाएंगे और वाइब्रेट होंगे। बता दें कि ऐसा ही इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम, जापान, कनाडा, नीदरलैंड्स और अमेरिका में भी है। इस इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का उद्देश्य है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved