img-fluid

अधर में लटकी IDBI बैंक की बिक्री….मेजर स्टेक की बोलियों की वजह से रद्द हो सकती है डील

March 14, 2026

नई दिल्ली। सरकारी स्वामित्व वाले आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की बिक्री प्रक्रिया अधर में लटक सकती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि बैंक में मेजर स्टेक (Bank Major Stake) के लिए प्राप्त बोलियों को रद्द किया जा सकता है। ये बोलियां डील के लिए निर्धारित रिजर्व प्राइस से कम हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि हिस्सेदारी बिक्री के लिए निर्धारित रिजर्व प्राइस (Reserve Price Fixed) बहुत अधिक माना गया था और यह बैंक के प्राइस-टू-बुक रेश्यो के अनुरूप नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि शेयर में अपेक्षाकृत कम फ्री फ्लोट ने भी शेयर की कीमत में उतार-चढ़ाव को प्रभावित किया है, जिससे विनिवेश के लिए उपयोग किए जाने वाले वैल्युएशन मानदंड में दिक्कत आ गई है। सरकार ने अभी तक इस घटनाक्रम की औपचारिक पुष्टि नहीं की है।


  • तीन साल तक अटकी रही प्रक्रिया
    आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से लटकी हुई है। सरकार ने अक्टूबर, 2022 में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के साथ मिलकर आईडीबीआई बैंक में कुल 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचकर इसके निजीकरण के लिए अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए थे। इसमें केंद्र सरकार की 30.48 प्रतिशत और एलआईसी की 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है। इसके बाद विभाग ने जनवरी, 2023 में कहा था कि उसे आईडीबीआई बैंक के लिए कई ईओआई मिले हैं। आईडीबीआई बैंक के संभावित खरीदार को गृह मंत्रालय की तरफ से पहले ही सुरक्षा मंजूरी दी जा चुकी है और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी मंजूरी दे दी है। कोटक महिंद्रा बैंक के प्रक्रिया से बाहर होने के बाद फेयरफैक्स फाइनेंशियल और एमिरेट्स एनबीडी शेष दावेदार थे। एमिरेट्स एनबीडी पहले से ही आरबीएल बैंक में हिस्सेदारी हासिल करने के सौदे की प्रक्रिया में है।

    बैंक की वित्तीय सेहत
    आईडीबीआई बैंक का दिसंबर 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का मुनाफा लगभग स्थिर रहा। बैंक ने इस दौरान 1,935 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया है और पिछले साल की समान अवधि में 1,908 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 8,282 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 8,565 करोड़ रुपये थी। वहीं, बैंक की ब्याज आय भी पिछले साल के 7,816 करोड़ रुपये से कम होकर 7,074 करोड़ रुपये पर आ गई।

    बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। अवधि के दौरान बैंक का एनपीए अनुपात सुधरकर 2.57 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3.57 प्रतिशत था। हालांकि, शुद्ध एनपीए 0.18 प्रतिशत के स्तर पर स्थिर रहा। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात दिसंबर 2024 के 21.98 प्रतिशत से सुधरकर 24.63 प्रतिशत हो गया है।

    Share:

  • लाइव इंटरव्यू के बीच मंत्री को अचानक अंदर से खींच ले गए आए अफसर बोले-राष्ट्रपति इंतजार कर रहे हैं;

    Sat Mar 14 , 2026
    तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान (Iran) के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका (US) में एक नाटकीय घटना सामने आई, जब अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट स्काई (Scott Bessent) को लाइव इंटरव्यू के दौरान अचानक बीच में ही उठकर जाना पड़ा। बताया गया कि राष्ट्रपति Donald Trump ने उन्हें तत्काल बुलाया था, जिसके बाद मंत्री इंटरव्यू अधूरा छोड़कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved