img-fluid

आज गांधी होते तो मोदी सरकार के कृषि कानून का विरोध करते

September 29, 2020


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को देश के किसानों से बात की। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध हर जगह हो रहा है इस बीच राहुल गांधी ने किसानों की मन की बात जानी। इसी दौरान एक किसान ने राहुल गांधी से कहा कि अगर आज महात्मा गांधी जिंदा होते तो मोदी सरकार के द्वारा लाए गए इस कानून का विरोध करते।

राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने वीडियो संवाद में महाराष्ट्र, बिहार समेत अन्य कई राज्यों के किसानों से चर्चा की। इस दौरान कई किसानों ने पुरजोर तरीके से इस कानून का विरोध किया। अपने संवाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि तीन कृषि किसान और नोटबंदी-जीएसटी में कोई फर्क नहीं है। पहले पैर में कुल्हाड़ी मारी और अब दिल में चोट की। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला किया, उन्होंने कहा कि इन्हें ये बात समझ नहीं आएगी ये लोग तो अंग्रेजों के साथ खड़े थे।

किसानों की ओर से क्या समस्याएं रखी गईं?
राहुल गांधी से बात करते हुए किसानों ने इस कानून के कारण जमीन पर आने वाली मुश्किलों को गिनाया। एक किसान ने कहा कि पहले ईस्ट इंडिया कंपनी थी और अब ये कार्पोरेट कंपनी आ जाएगी। राहुल ने एक किसान से सवाल किया कि पीएम मोदी ने MSP का वादा किया है, जिसपर किसान ने कहा कि वो उनकी बात नहीं मान रहे हैं।

बिहार के एक किसान ने कहा कि 2006 का कानून फिर लागू होना चाहिए। राहुल ने कहा कि भट्टा परसौल की लड़ाई जब मैंने लड़ी तो मेरे ऊपर हमला किया गया था। बता दें कि बिहार सरकार ने 2006 में ही राज्य स्तर पर इस कानून को लागू कर दिया था, अब चुनाव से पहले वहां पर फिर ये मसला उठा है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी अपने शासित राज्यों में इस कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव ला सकती है। अभी पार्टी स्तर पर इसके कानूनी दांव पेच को परखा जा रहा है।

Share:

  • विश्‍व में कोरोना से 10 लाख लोगों की मौत का होना, दिमाग सुन्‍न कर देनेवाली बात : गुटेरेस

    Tue Sep 29 , 2020
    संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में 10 लाख से अधिक मौतें होने को अत्यंत कष्टदायक बताते हुए कहा कि यह आकड़ा दिमाग को सुन्न कर देने वाला है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved