img-fluid

लेटेस्ट सर्वे :अगर आज हो जाएं लोकसभा चुनाव तो भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें?

January 30, 2026

नई दिल्‍ली। साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में एनडीए सरकार (NDA Govt) को जीत मिली और तीसरी बार लगातार केंद्र में सरकार बनाई। हालांकि, भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका था। अब एक बार फिर से एक नया सर्वे सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाएं तो देश में किसकी सरकार बनेगी। इंडिया टुडे के मूड ऑफ न नेशन सर्वे के अनुसार, अगर आज चुनाव होते हैं तो एनडीए सरकार को जबरदस्त जीत मिलेगी। भाजपा अकेले दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लेगी। वहीं, कांग्रेस की सीटें 2024 के मुकाबले कम हो जाएंगी।

सर्वे के अनुसार, अगर आज चुनाव हुए तो भाजपा को 287, कांग्रेस को 80 और अन्य को 176 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एनडीए को 352, इंडिया गठबंधन को 182 और अन्य को 9 सीटें मिलने के आसार हैं। इस सर्वे के हिसाब से जनता का साथ अब भी मोदी सरकार के साथ बना हुआ है और 2024 के चुनाव की तुलना में यह समर्थन और मजबूत हुआ है। पिछले चुनाव में भाजपा को 240, कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली थी।



  • किसे कितनी सीटें
    भाजपा- 287
    कांग्रेस- 80
    अन्य- 176
    एनडीए वर्सेज इंडिया अलायंस

    एनडीए- 352

    इंडिया अलायंस- 182

    अन्य- 9

    किसे कितने फीसदी वोट?

    सर्वे के अनुसार, एनडीए को 47 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है, जबकि इंडिया अलायंस को 39 फीसदी वोट मिल रहा है। अन्य के खाते में 14 फीसदी वोट जाएंगे।

    लोकसभा चुनाव के बाद लगातार मजबूत हुई भाजपा
    पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा था। भले ही एनडीए की सरकार बनी थी, लेकिन भाजपा ने जो उम्मीद लगाई थी, वैसे नतीजे नहीं थे। चुनाव के दौरान एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन नतीजों में भाजपा को बहुमत तक नहीं मिला। हालांकि, एनडीए की ही सरकार बनी। इसके बाद, बिहार, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, जहां पर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की। इसके अलावा, महाराष्ट्र जैसे राज्य में भी भाजपा ने वापसी की और पहले से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाई।

    Share:

  • काल्कि 2898 AD में दीपिका की जगह कौन? साउथ की यह एक्ट्रेस करने जा रही है एंट्री, 4000 करोड़ बजट वाली फिल्म का भी हिस्सा

    Fri Jan 30 , 2026
      नई दिल्ली। रामायण एक्ट्रेस साई पल्लवी(Ramayana actress Sai Pallavi) को लेकर खबर है कि वो कल्कि 2898 एडी(Kalki 2898 AD) के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) को रिप्लेस कर सकती हैं। साई पल्लवी(Sai Pallavi) के फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं। कल्कि 2898 एडी साल 2024 में रिलीज हुई थी। नाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved