img-fluid

अगर परमाणु डील नहीं की तो…इस्राइली हमले के बाद ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

June 13, 2025

नई दिल्ली। इजराइल (Israel0 की तरफ से किए गए भीषण ड्रोन हमले में ईरान (Iran) को भारी नुकसान हुआ है। इस्राइली वायु सेना ने अब तक ईरान में पांच बार हमले किए हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने भी ईरानी को फिर से परमाणु समझौता करने को कहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान से उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर वाशिंगटन के साथ समझौता करने की अपील की है।

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि इस्राइल के हमले और भी बुरे होंगे। शुक्रवार को हुए हमलों के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा, अब भी समय है कि इस रक्तपात को रोका जा सकता है। अगली हमले की योजना पहले से ही बनाई जा चुकी है और वे पहले से कहीं ज्यादा क्रूर होंगे।


  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रूथ सोशल पर लिखा, ‘मैंने ईरान को सौदा करने के लिए कई मौके दिए। मैंने उनसे कहा, सबसे सख्त शब्दों में, बस करो, लेकिन चाहे उन्होंने कितनी भी कोशिश की हो, चाहे वे कितने भी करीब क्यों न पहुंच गए हों, वे इसे पूरा नहीं कर पाए… पहले ही बहुत मौतें और विनाश हो चुका है, लेकिन इस नरसंहार को समाप्त करने के लिए अभी भी समय है, अगले पहले से ही योजनाबद्ध हमलों को और भी अधिक क्रूर बनाने के लिए। ईरान को सौदा करना चाहिए, इससे पहले कि कुछ भी न बचे, और जिसे कभी ईरानी साम्राज्य के रूप में जाना जाता था उसे बचाना चाहिए’।

    ट्रंप ने आगे कहा- अमेरिका दुनिया में अब तक का सबसे बेहतरीन और सबसे घातक सैन्य उपकरण बनाता है, और इस्राइल के पास इसका बहुत ज्यादा भंडार है, और आने वाले समय में और भी बहुत कुछ होगा – और वे इसका इस्तेमाल करना जानते हैं। समझौते को लेकर कुछ ईरानी कट्टरपंथियों ने बहादुरी से बात की, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि क्या होने वाला है। वे सभी अब मर चुके हैं, और यह और भी बदतर होगा!

    Share:

  • MP में बीजेपी के ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, सीएम समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

    Fri Jun 13 , 2025
    भोपाल: बीजेपी की मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेगा प्रशिक्षण की शुरुआत करेंगे और उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे, जबकि समापन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. इसके अलावा पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय मंत्री भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved