img-fluid

अगर शिंदे शिवसेना के लिए जयचंद न होते, तो…, संजय राउत का डिप्टी सीएम पर हमला

January 17, 2026

नई दिल्ली. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में बीजेपी (BJP) और शिंदे गुट (Shinde faction) को बड़ी जीत हासिल हुई है. इसपर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ( Sanjay Raut) ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर हमला बोला. राउत ने शुक्रवार को कहा कि अगर एकनाथ शिंदे ने पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया होता तो मुंबई में बीजेपी का महापौर नहीं होता.


  • सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, राउत ने शिंदे की जयचंद से तुलना की, जो विश्वासघात के लिए बदनाम एक ऐतिहासिक चरित्र था.

    राउत ने कहा, ‘अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के लिए जयचंद न होते, तो मुंबई में बीजेपी का महापौर न होता. मराठी लोग शिंदे को हमेशा जयचंद के रूप में याद रखेंगे.’

    बता दें कि शिंदे ने 39 सांसदों के साथ मिलकर पार्टी नेतृत्व उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह किया और 2022 में उनकी सरकार को गिरा दिया. तब से शिवसेना (यूबीटी) नेता नियमित रूप से शिंदे को गद्दार करार देते रहे हैं.

    शुक्रवार को घोषित हुए बीएमसी चुनावों में बीजेपी ने 89 सीटें जीतीं. सहयोगी शिवसेना को 29 सीटें मिलीं. 227 सदस्यीय नगर निकाय में दोनों पार्टियों ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. शिवसेना ने 1997 से 2022 तक बीएमसी पर कंट्रोल रखा. लेकिन इसबार के नतीजे उद्धव ठाकरे के लिए झटका हैं.

    Share:

  • प. बंगाल में बनेगी भगवान शिव के महाकाल अवतार की विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति, CM ने किया ऐलान

    Sat Jan 17 , 2026
    कोलकाता। विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने सिलीगुड़ी (Siliguri) के माटिगाड़ा में मंदिर परिसर में भगवान शिव (Lord Shiva) के महाकाल अवतार की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने की शुक्रवार को घोषणा की, जिसका शिलान्यास उन्होंने विभिन्न धार्मिक समुदायों के नेताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved