
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस पार्टी से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। जो भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा या अन्य किसी दल में जाएगा उसे चुनाव हरवाने में पूरी ताकत लगा देंगे। यदि बेटा बेटा जयवर्धन सिंह या भाई लक्ष्मण सिंह भी दूसरे दलों में जाएंगे तो उन्हें भी पूरी ताकत के साथ चुनाव हरवाऊंगा। दिग्विजय ने कहा कि उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने भी एकबार कांग्रेस छोड़ी थी और भाजपा में चले गए थे। इसके बाद लक्ष्मण सिंह के बड़े भाई दिग्विजय सिंह से आज तक संबंध सामान्य नहीं हो सके हैं। लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस में रहते हुए भी दिग्विजय सिंह को ट्वीट के माध्यम से सलाह देते हैं और चांचौड़ा को जिला बनवाने की मांग को लेकर वे दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास पर धरना तक दे चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved