img-fluid

अखबार नहीं पढ़ पाया दुल्‍हा तो दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार

June 23, 2021

औरैया। उत्‍तरप्रदेश के औरैया (Auraiya of Uttar Pradesh)  में शादी का ऐसा मामला आया जो सुनते ही दंग रहे गए है, हालांकि इस तरह के मालले कई नई बात नहीं समय-समय पर देखने को मिलते रहते हैं। यहां के सदर कोतवाली के एक गांव में बरातियों के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। बरात आने के बाद दूल्हा-दुल्हन के जयमाला की रस्म अदायगी चल रही थी। उसी दौरान वधू पक्ष के लोगों को दूल्हे की नजर कमजोर होने का शक हुआ। ऐसे में सभी ने अखबार मंगाया और दूल्हे से अखबार की हेडिग पढ़ने को कहा, परन्‍तु दूल्हा अखबार की खबरों का शीर्षक भी नहीं पढ़ पाया। ऐसे में दुल्हन ने उससे शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। दुल्हन के पिता ने दूल्हे के परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



जमालीपुर गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी शिवम पुत्र विनोद कुमार से बेटी की शादी तय की थी। रविवार को बरात दरवाजे पहुंची। रात 10 बजे के करीब द्वारचार की रस्म शुरू हुई। इसी दौरान दूल्हे को काला चश्मा लगाए देखकर लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। जब चश्मा उतारने को कहा तो शिवम आनाकानी करने लगा। काफी देर बाद उसने चश्मा उतारा, लेकिन अखबार नहीं पढ़ सका। यह बात दुल्हन तक जा पहुंची। दूल्हे को कम दिखने की बात पता चलते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि पहले तो दोनों पक्ष एकत्र हुए। बात न बनने पर मंगलवार को मामला कोतवाली जा पहुंचा। दुल्हन के पिता ने शादी तय कराने वाले और दूल्हे के परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।

Share:

  • ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे Sidharth Shukla, चोट लगने की खबर पाकर फैंस कर रहे सेहत की चिंता

    Wed Jun 23 , 2021
    नई दिल्ली। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) टीवी जगत के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टर के फैंस उनकी हर एक एक्टिविटी पर बारीकी से नजर रखते हैं. एक्टर भी अपने फैंस से इंटरैक्शन का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved