विदेश

अगर महायुद्ध हुआ तो दुनिया में बढ़ेगी खाद्यान्न की महंगाई, जानिए वजह

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia’s attack on Ukraine) सातवें दिन जारी है। जिस तरह रूस यूक्रेन पर हमला (Russia’s attack on Ukraine) कर रहा है उससे यह साफ है कि आने वाले समय में यूक्रेन की क्‍या स्थिति होगी यह तो समय ही बताएगा, क्‍योंकि जिस तरह से नोटो देशों की ओर से संकेत मिल रहे है उससे ऐसा लग रहा है कि तीसरा महायुद्ध (third world war) भी हो सकता है।

इसी बीच पूरी दुनियां में अब डर सताने लगा है कि क्‍या महायुद्ध हुआ तो हालात क्‍या होंगे, क्‍योंकि यूक्रेन और रूस का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस की सेनाएं यूक्रेन को चारों ओर से घेरकर हवाई हमले कर रही हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी महायुद्ध का असर अब दुनिया में महंगाई के तौर पर भी दिखने लगा है। खासतौर पर आने वाले दिनों में इसके चलते खाद्यान्न की कीमतों में बड़ा इजाफा हो सकता है।

खबरों के अनुसार अमेरिकी शहर शिकागो के बाजार में गेहूं का दाम 14 साल के शीर्ष पर पहुंच गया है। वायदा कारोबार में गेहूं की कीमत 10 डॉलर प्रति बुशेल तक पहुंच गई है। किलोग्राम के आधार पर समझें तो एक बुशेल का अर्थ 35 किलो से होता है। 2008 के बाद गेहूं का यह सबसे ऊंचा रेट है। बीते एक महीने से ही गेहूं के दाम में तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद इसमें और इजाफा हो गया है।



रूस से हमले लगातार जारी
रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार डटे हुए हैं। हमले के सातवें दिन बुधवार को उन्होंने कहा कि रूस चाहे जितनी कोशिश कर ले, वह यूक्रेन पर बम और हवाई हमलों के जरिये कब्जा नहीं कर पाएगा। छह दिन में छह हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। बाबिनयार पर रूस के हमले का जिक्र करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यहां किया गया हमला साबित करता है कि रूस में कई लोगों के लिए हमारा कीव बिल्कुल विदेशी हिस्से की तरह है।
उन्होंने कहा, इन लोगों को कीव के बारे में कुछ भी नहीं मालूम है। इन्हें हमारे इतिहास की जानकारी नहीं है। इन लोगों को सिर्फ आदेश है कि ये हमारे इतिहास, हमारे देश और हम सब को मिटाएं, किन्तु ये ऐसा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता पर भरोसा है। हॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनीतिकों तक पूरी दुनिया यूक्रेन के लोगों की प्रशंसा कर रही है। आज यूक्रेनी लोग अजेयता के प्रतीक बन गए हैं। वह प्रतीक जिससे किसी भी देश के लोग किसी भी पल धरती पर सबसे अच्छे लोग बन जाते हैं।

रूस के नुकसान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, संख्या के बारे में सोचिये। कम से कम छह हजार रूसी मारे जा चुके हैं, वह भी यूक्रेन को पाने के लिए, जो असंभव है। हम अपनी जमीन पर हैं और मिसाइलों, बमों, टैंकों और हवाई हमलों से कुछ भी नहीं बदलेगा। इस बीच यूक्रेन की सेना ने 2 मार्च की सुबह 9 बजे तक रूसी सेना के नुकसान के आंकड़े जारी किए हैं। उसमें 5840 सैनिकों की मौत का दावा किया गया है। साथ ही 30 हवाई जहाज, 31 हेलीकाप्टर और 211 टैंक उड़ाने का दावा भी किया गया है।

 

Share:

Next Post

भारतीय मूल की अभिनेत्री अमेरिकी सेना में हुई शामिल

Wed Mar 2 , 2022
नई दिल्ली। भारतीय मूल की तमिल फिल्म अभिनेत्री अकिला नारायणन ने संयुक्त राज्य सशस्त्र सेना में शामिल हो कर इतिहास रच दिया है, वो बतौर वकील सेना में शामिल हुई हैं. अकिला ने पिछले साल निर्देशक अरुल की हॉरर थ्रिलर ‘कदमपारी’ से डेब्यू किया था।कई महीनों तक चले सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए अकिला […]