जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

पेट में गैस की समस्‍या से हैं परेंशान तो यह घरेलू उपाय दिलाएंगे निजात


गैस एक ऐसी परेशानी है जो खान-पान की गड़बड़ी से पनपती है। गैस की समस्या को लोग अक्सर नजरअंदार कर देते हैं, लेकिन ये परेशानी आपको कई और बीमारियों का भी शिकार बना सकती है। पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए गैस बनने के कारणों को जानना जरूरी है। गैस आमतौर पर आंत में बनती है जो छोटी आंत के जरिए बड़ी आंत में तेजी से फैलती है।

गैस बनने का सबसे बड़ा कारण अपच है जिसकी वजह से आपका पाचन तंत्र पूरी तरह से बिगड़ जाता है। आप भी गैस की समस्या से परेशान हैं तो सबसे पहले अपनी कुछ आदतों को बदलें जो पेट में गैस बनने के लिए जिम्मेदार है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो पेट में गैस का कारण बनती हैं।स

सुबह का नाश्ता स्किप करना
खाली पेट गैस ज्यादा बनती है। कई लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, जिसकी वजह से पेट में गैस बनती है। सुबह का नाश्ता पेट को हेल्दी रखने और गैस की समस्या से बचने के लिए बेहद जरूरी है। सुबह के नाश्ते को कभी स्किप न करें।

बहुत ज्यादा खाना
कुछ लोगों को ज्यादा खाने की आदत होती है जो गैस बनने का सबसे बड़ा कारण है। गैस से बचना चाहते हैं तो ज्यादा खाने से बचें। ज्यादा खाते हैं तो खाना पचने में अधिक समय लगता है और पेट में गैस बनने लगती है।



तला भुना खाने से परहेज करें
अगर आप ज्यादा तला भुना खाते हैं तो आपको गैस की समस्या होना लाजमी है। ज्यादा मात्रा में तला भुना खाने से न सिर्फ गैस की समस्या हो सकती है बल्कि कब्ज और अपच भी हो सकता है।

लंबे समय तक एक जगह नहीं बैठे
सिटिंग जॉब करने वाले लोगों को ज्यादा गैस परेशान करती है। एक ही जगह पर बैठे रहने से खाना पचता नही है और अपच और गैस की समस्या बनी रहती है। अगर आप भी लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर बाद उठने की आदत डालें, आपको गैसे से निजात मिलेगी।

गैस से निजात पाने के लिए इन नुस्खों को अपना सकते है

प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर मिलाकर उसका सेवन करें गैस से छुटकारा मिलेगा।

सेब के सिरके की दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस में तुरंत राहत मिलती है।

नींबू का रस और अदरक एक-एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं।

अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं इससे गैस, बदहजमी से आराम मिल सकता है।

मेथीदाना और गुड़ को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें, गैस में आराम मिल सकता है।

Share:

Next Post

Biden ने पहली बार Putin से की कई अहम मामलों पर बात

Wed Jan 27 , 2021
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद जो बाइडन ने पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान बाइडन ने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी, साइबर जासूसी में रूस की संलिप्तता और अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर ईनाम घोषित किए जाने पर चिंता […]