img-fluid

जो चढ़ावा चोरी कर सकते वो सांसद-वोट चोरी क्यों नहीं कर सकते: अखिलेश

June 29, 2026

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में सपा के मुखिया अखिलेश यादव बीजेपी सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने एक और तंज कसा है. अखिलेश ने कहा है कि जो चढ़ावा चोरी कर सकते वो सांसद और वोट चोरी क्यों नहीं कर सकते. सरकार को घेरते हुए सपा चीफ ने कहा कि चढ़ावा चोरी से बीजेपी का असली चेहरा सामने आया है.

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी कभी सांसदों की चोरी करती है तो कभी चढ़ावे की चोरी करती है. इनके लिए नेशन फर्स्ट नहीं डोनेशन फर्स्ट है. अखिलेश ने कहा कि राम जी की कृपा है बीजेपी डोनेशन के मामले में फस गई. तमाम लोग एक्सपोज हो गए हैं. बीजेपी भाईचारा खत्म करना चाहती है. सबसे बड़ा खतरा ये हिंदुस्तानियत को पैदा कर रहे हैं.

सपा चीफ ने कहा कि ये अयोध्या हारकर भी सबक नहीं सिख रहे हैं. राम जी ने जानकारी दी उनका चंदा चोरी हो रहा है. चंदा बोरों में भरकर कर्नाटक लेकर जाया जा रहा था. समाजवादी पार्टी पीढ़ियों से जुडे़ लोगों की पार्टी है. हम जल्दी टूटने वाले लोग नहीं है.


  • उन्होंने कहा कि बीजेपी शिक्षकों से चारा इकट्ठा करवाती है. स्कूलों में आगंनवाड़ी में मायूसी है. विज्ञापन के लिए खजाना खुला है. सरकार में शिक्षा के लिए आधे से कम बजट दिया जा रहा है. नियुक्तियों में आरक्षण की धांधली हो रही है. युवाओं की मायूसी देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. बड़े पैमाने पर बेटियां पढ़ाई छोड़ रही हैं. शिक्षा और परीक्षा ध्वस्त हो गई है. पूरा सिस्टम बिक गया है. आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी खतरे में है. बीजेपी के एजेंडे में नौकरी नहीं है वरना यूपी में इतने पेपर लीक नहीं होते.

    अखिलेश ने कहा कि अगर सरकार की नियत साफ हो तो कभी पेपर लीक नहीं होगा. लीक की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है. पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. नौकरी ना देने का पहला कारण बीजेपी के लिए पैसा कमाना जरूरी है. बीजेपी युवाओं के पक्ष में नहीं है. बीजेपी की सरकार में कमिशन खोरी का रिकार्ड बन गया है. प्रदेश में 20,000 प्राइमरी स्कूल बंद हुए. सीएम के गृहजनपद में 500 स्कूल बंद हुए.

    Share:

  • बेहतर होगी जलापूर्ति, प्रकाश और सफाई व्यवस्था: निगमायुक्त

    Mon Jun 29 , 2026
    जबलपुर। नागरिकों को बेहतर और मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निगम के अधिकारियों और सभी विभागीय प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से शहर की जलापूर्ति, साफ-सफाई, फायर सेफ्टी और प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved