img-fluid

हम धर्म का पालन करेंगे तो सनातन जागृत होगा:जगद्गुरु शंकराचार्य

August 31, 2026

जबलपुर। द्वारका-शारदापीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का 68वां वर्धन्ति महोत्सव राजस्थान के सिरोही जिले की रेवदर तहसील स्थित मनोरमा गोलोकतीर्थ, नंदगांव में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। महाराजश्री ने अपने प्रवचन में कहा कि हम स्वयं धर्म का पालन करेंगे तो सनातन अपने आप जाग्रत होगा। सनातन प्रेमियों को गौरक्षा के लिए जाग्रत होकर उसके संरक्षण संवर्धन की दिशा में सार्थक प्रयास आवश्यक हैं। मुख्य आयोजन में देशभर से आए श्रद्धालु और गुरुभक्त जगद्गुरु शंकराचार्य का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।



  • महोत्सव में संस्कारधानी जबलपुर से शरदचंद्र पालन, आचार्य कौशल दुबे, डॉ. अभिजात त्रिपाठी, संपूर्ण तिवारी, पं. राजेश दुबे, चंद्रगोपाल तिवारी, अभिमन्यु जैन और अखिलेश त्रिपाठी,मनोज चौरसिया, आदित्य उपाध्याय, संजय ताम्रकार, प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक शेखर चौधरी सहित मध्यप्रदेश और देश मे अनेक गुरुभक्त नंदगांव पहुंचकर मुख्य आयोजन में शामिल होकर महाराजश्री का पादुका पूजन-अर्चन किया। तदुपरांत महाराज श्रीका शॉल-श्रीफल आचार्य कौशल दुबे द्वारा संस्कृत में रचित मानपत्र भेंट किया। कार्यक्रक्रम में प्रमुख रुप से ख्यातिलब्ध देवी गीत मनीष अग्रवाल एवं साथियों में अपनी प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया।

    Share:

  • Beazt.fi Casino Account Registration And Pay-N-Play Setup

    Mon Aug 31 , 2026
    What “Register Account” Means At Beazt.fi Casino In Finland Opening an account at Beazt.fi Casino is designed to be practical for Finland-based players, especially for those who prefer a Pay-n-Play flow. The key idea is that the player’s first deposit can also function as the account creation moment, with bank-based identification used to confirm the […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved