img-fluid

आपसे नहीं हो रहा तो छोड़ो फिर…पुलिस की अव्यवस्था पर भड़के सीएम मोहन यादव, किसानों को दिया मदद का भरोसा

September 13, 2025

सैलाना। लगातार बारिश से तबाह हुई फसलों का हाल जानने शुक्रवार को सैलाना पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) अचानक गुस्से में आ गए। खेतों में निरीक्षण के दौरान भारी भीड़ को काबू में रखने में पुलिसकर्मी नाकाम रहे। अव्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री ने रतलाम एसपी अमित कुमार को मौके पर ही फटकार लगा दी।

मुख्यमंत्री जब खेतों में पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने में असफल दिखे। नाराज मुख्यमंत्री ने एसपी से कहा— “मतलब क्या रह गया एसपी साहब फिर? आप कहो तो मैं ही कर लूं। आपसे नहीं हो रहा तो छोड़ो फिर।” उनके सख्त तेवर देखते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी ने तत्काल मौके पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए और स्थिति संभालने की कोशिश की।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने खेतों में खड़ी बर्बाद फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुआवजे में देरी नहीं होगी और किसानों को पूरी राहत दी जाएगी। बताया गया कि पीला मोजेक रोग और बारिश से सोयाबीन की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री शाजापुर में भी किसानों से मिल चुके हैं। उनका यह दौरा किसानों को राहत का भरोसा देने के साथ-साथ अधिकारियों के लिए सख्त संदेश भी रहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीड़ प्रबंधन की चूक पर सीएम की कड़ी नाराजगी अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share:

  • क्या ये पैसा इनके मामा के घर से आता है...लाडली बहनों को दी जा रही राशि पर दिग्विजय ने खड़े किए सवाल

    Sat Sep 13 , 2025
    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) द्वारा प्रदेश की लाडली बहनों को हर महीने दिए जा रहे 1250 रुपए की राशि को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि 1250 रुपए की राशि से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved