img-fluid

पीरियड्स में दर्द से हैं परेशान तो आजमाएं ये टिप्‍स, तुरंत मिलेगा आराम

October 30, 2025

नई दिल्ली। मासिक धर्म यानि पीरियड्स (periods) का समय, हर महिला के लिए कष्टदायक होता है। इस दौरान महिलाएं सुस्त, थकी हुई और चिड़चिड़ी सी हो जाती है। कुछ महिलाओं को महावारी के इन दिनों में काफी दर्द भी होता है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। दर्द की एक बड़ी वजह आपका गलत खान-पान, खून की कमी भी हो सकती है। पीरियड्स के दौरान पेट के नीचे के भाग और कमर में दर्द होना एक आम समस्या है। इस दर्द का कारण प्रोस्टाग्लैंडीन (Prostaglandin) है। यह एक तरह का हार्मोन होता है जो गर्भाशय के पास से निकलता है। पीरियड दर्द से छुटकारा (Period Pain Relief) पाने के लिए बहुत सारी महिलाएं पेन किलर (Pain Killer) का सहारा ले लेती हैं लेकिन हर बार दवा का सेवन करने से आगे चलकर अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप पीरियड्स के दर्द (Period Cramps) से छुटकारा पा सकती है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में-

पीरियड्स के दौरान अगर आपको बहुत ज्यादा पेन होता है तो आप हीटिंग पैड से पेट की सिकाई करें। इससे आपको गर्भाशय की मसल्स में आराम मिलता है। इसके साथ ही आप चाहें तो गर्म पानी से नहा भी सकती है। इससे भी शरीर के दर्द में आराम मिलता है। इसके साथ आप गर्म पीने वाली चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

पीरियड्स में ज्यादा दर्द न हो, इसलिए 1 कप पानी में अदरक का थोडा सा रस मिलाकर 2 मिनट तक उबालें। उसके बाद थोडा सा शहद मिलाकर पीएं। पीरियड्स के दौरान खाना खाने के बाद दिन में 3 बार इसका सेवन करेन से पीरियड्स में कोई परेशानी नहीं होती।

पीरियड्स के दौरान हर्बल टी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस दौरान महिलाओं को अदरक की चाय जरूर पीनी चाहिए। यह न केवल दर्द में आराम दिलाता है बल्कि शरीर की थकान को भी रिमूव करने में मदद करता है। इसके अलावा आप चाहें तो ग्रीन टी का भी सेवन कर सकती हैं।



बता दें कि नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और लिनोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस तेल से पेट के निचले हिस्से में मालिश करें। यह शरीर और पेट के दर्द को कम करके मसल्स की ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

बहुत सी महिलाएं पीरियड्स के दौरान बिलकुल एक्सरसाइज नहीं करती हैं। कई स्टडी से यह खुलासा हुआ है कि पीरियड्स के दौरान हल्का एक्सरसाइज करने से दर्द में काफी आराम मिल सकता है। आप चाहें तो हल्का दहल भी सकती हैं। इससे दर्द में काफी आराम मिलता है।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं इन्हें किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की सलाह के रूप में समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें ।

Share:

  • गले में दर्द और खराश की समस्‍या से हैं परेशान तो इन उपाय की मदद से मिलेगा छुटकारा

    Thu Oct 30 , 2025
    नई दिल्‍ली. बदलते मौसम में गले में दर्द (Throat pain) और खराश की परेशानी किसी भी व्यक्ति को हो सकती है. कई बार इंफेक्शन (infection) की समस्या भी हो जाती है.वहीं इन दिनों सर्दी काफी ज्यादा पड़ रही है इसलिए अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है. ऐसे में सर्दी जुकाम (Cold and cough) होना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved