img-fluid

बदलते मौसम में डैंड्रफ की समस्‍या से हैं परेशान तो बेहद काम आंएगे ये उपाय

February 01, 2026

नई दिल्‍ली। इन दिनों मौसम में बदलाव (Change in weather) देखने को मिल रहा है। ऐसे में बालों से जुड़ी कई दिक्कतें देखने को मिलती है. इस दौरान सिर में खुजली, बालों का झड़ना (hair loss), शाइनिंग का गायब होना और बालों में रूसी ज्यादा देखने को मिलती है. बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं. इन दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार के कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स (Chemical containing products) का इस्तेमाल करते हैं जो हेयर लॉस के प्रोसेस को और ज्यादा बढ़ा देता है. हेयर एक्सपर्ट्स की मानें तो बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों (ayurvedic things) का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है. बालों के लिए आप यहां बताई जा रही आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

डैंड्रफ को ऐसे करें दूर (Get Rid Of Dandruff)
1. नीम के पत्तों में मौजूद (Neem Leaves) एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण बालों के बढ़ते रूसी के खिलाफ असर दिखाते हैं. अगर आपके बालों में खुजली हो रही है तो इसके पत्तों को पीस कर सिर पर लगाने से सिर की खुजली दूर हो जाती है. इसके साथ यह तरीका आपको डैंड्रफ (Dandruff) से भी छुटकारा देता है.


  • 2. नारियल का तेल (coconut oil) बालों को कई तरह से फायदा देता है. इसके साथ यह बालों को शाइनिंग और मजबूती देता है. अगर आप नारियल के तेल में नींबू का रस मिला कर सिर पर लगाते हैं तो यह बढ़ते रूसी को कम करता है और सिर की खुजली से आराम मिलता है.

    3. बालों की शाइनिंग बरकरार रखने के लिए दही आपकी मदद कर सकता है. आपको करना बस इतना है कि इसे बालों में लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे धो लें. इसकी जगह आप सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बालों में लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे धो लें. ऐसा करने से बालों के डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा.

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए है हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

    Share:

  • बदलते मौसम में कहीं आप न हो जाएं बीमारियों के शिकार, इस तरह करें अपना बचाव

    Sun Feb 1 , 2026
    नई दिल्ली। देश के मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (weather department) ने कई राज्यों के कुछ क्षेत्रों में बारिश का असंभावना जताई है और कुछ इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम ने करवट ली है। सर्द-गर्म मौसम में लोग बीमार हो रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved