img-fluid

पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी का फरमान: लड़का-लड़की साथ दिखे तो कर दो ‘निकाह’ !

February 26, 2026

लाहौर। पाकिस्तान की हमदर्द यूनिवर्सिटी (Hamdard University of Pakistan) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोलिंग का केंद्र बनी हुई है। वजह बना रमजान (Ramadan) के दौरान जारी किया गया एक कथित नोटिस, जिसमें कैंपस में लड़के और लड़की के साथ खड़े होने पर सख्त आपत्ति जताने की बात कही गई है। यहां तक कि उनका ‘निकाह’ (‘Nikah’) कर दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नोटिस के अनुसार, पवित्र महीने के दौरान किसी भी “कपल” को कैंपस में एक साथ खड़ा देखा गया तो उनके निकाह की व्यवस्था करने की चेतावनी दी गई है। नोटिस की भाषा और निर्देशों को लेकर इंटरनेट यूजर्स हैरान भी हैं और मजाक भी उड़ा रहे हैं।



  • नोटिस में क्या लिखा बताया जा रहा है?
    वायरल स्क्रीनशॉट में छात्रों को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि रमजान के दौरान लड़के-लड़कियों का एक साथ खड़ा होना सख्त मना है। इसके आगे कथित तौर पर यह भी कहा गया कि यदि कोई कपल साथ पाया गया तो “तुरंत निकाह” करवा दिया जाएगा। साथ ही छात्रों को यूनिवर्सिटी की “पवित्रता बनाए रखने” और अनावश्यक नजदीकी से बचने की सलाह दी गई।

    यहां तक कि मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा होने का दावा किया जा रहा है कि नियम तोड़ने पर वलीमा (रिसेप्शन) का खर्च संबंधित छात्रों को खुद उठाना होगा।

    नोटिस असली या फर्जी?
    हालांकि, इस नोटिस की प्रामाणिकता को लेकर संदेह बना हुआ है। कई लोग इसे फर्जी बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ऐसा कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया। अब तक विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट पुष्टि सामने नहीं आई है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है।

    सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

    यह खबर वायरल होते ही यूजर्स ने इसे लेकर तरह-तरह के चुटीले कमेंट किए—
    “रिश्ता कराने का तरीका थोड़ा कैज़ुअल है।”
    “जिनके घर वाले नहीं मान रहे, उनके लिए सुनहरा मौका!”
    “अब तो क्रश के पास जाकर खड़े होना पड़ेगा।”
    “ऐसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैसे लें?”

    मीम्स और रील्स के जरिए छात्र इस कथित आदेश पर हास्यपूर्ण प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे यह मुद्दा और तेजी से फैल गया।

    चर्चा का बड़ा कारण क्या है?
    चाहे नोटिस असली हो या फर्जी, लेकिन इसने कैंपस नियमों, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सोशल मीडिया पर फैलती अपुष्ट सूचनाओं को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है।

    Share:

  • T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, अक्षर-सैमसन IN, ये खिलाड़ी होंगे बाहर?

    Thu Feb 26 , 2026
    चेन्नई. टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में टीम इंड‍िया (Team India) गुरुवार को ज‍िम्बाब्वे (Zimbabwe) से सुपर-8 के मुकाबले में भ‍िड़ेगी. डिफेंडिंग चैम्प‍ियन टीम इंड‍िया (Team India) के सामने गुरुवार को ज‍िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि अस्तित्व की लड़ाई बन गया है. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved