
नई दिल्ली। Airtel के कई प्रीपेड रिचार्ज के साथ Disney+ Hotstar Mobile का एक साल सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है. ये प्लान 499 रुपये से शुरू होते हैं और 2,798 रुपये तक जाते हैं. यहां पर आपको इन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं.
Airtel का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एक साल के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. इसमें डेली 3GB डेटा भी दिया जाता है. इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल भी मिलता है.
इस प्लान में रोज 100 SMS दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. इससे पहले इसकी जगह 448 रुपये का प्लान था लेकिन कंपनी ने उसे बंद करके कुछ दिन पहले 499 रुपये के प्लान को लॉन्च किया था.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved