img-fluid

इंदौरियों पर भारी पड़ी ‘हेलमेट’ की अनदेखी, 3 महीने में बनाए 1 लाख से ज्यादा चालान

April 02, 2026

तीन महीने में चालानी कार्रवाई से वसूला 4 करोड़ से ज्यादा का समन शुल्क… पिछले साल की वसूली का आधा इस साल शुरुआती तीन महीने में ही

इंदौर, नासेरा मंसूरी।
बीते तीन महीने से सख्ती दिखा रही यातायात पुलिस (Traffic Police) ने साल 2026 के शुरुआती तीन महीनों में ही हेलमेट (Helmets) लगाने में लापरवाही कर रहे 1 लाख से ज्यादा वाहन चालकों (Drivers) के चालान (Challan) बना डाले हैं। इस साल शुरुआती तीन महीने में ही बीते पूरे साल की तुलना में आधे से ज्यादा समन शुल्क भी यातायात पुलिस ने वसूल लिया है। हेलमेट के बाद सबसे ज्यादा आंकड़े रॉन्ग पार्किंग हैं और सबसे कम तेज गति के।

इंदौर यातायात पुलिस हेलमेट को लेकर चला रहे जागरूकता अभियान के साथ ही जनवरी माह से बिना हेलमेट वालों के जमकर चालान बना रही है। चारों जोन के चार बड़े चौराहों पर विशेष चेकिंग कर रही यातायात पुलिस ने बीते तीन महीने में ही हेलमेट के 1 लाख 3 हजार 358 चालान बना डाले हैं। इनमें आईटीएमएस के जरिए बने चालान भी शामिल हैं। इसके साथ ही विभिन्न धाराओं में हुई चालानी कार्रवाई के चलते 2026 के शुरुआती तीन माह में ही इंदौर नगरीय यातायात पुलिस 1 लाख 26 हजार 349 चालान बनाकर 4 करोड़ 37 लाख 11 हजार 450 रुपए का समन शुल्क वसूल चुकी है, जो बीते साल (जनवरी 2025 से दिसंबर 2025) में वसूले समन शुल्क के आधे से भी ज्यादा है। बीते साल यातायात पुलिस ने 8 करोड़ 28 लाख 88 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला था।


  • मार्च में हेलमेट की कार्रवाई सबसे ज्यादा
    आंकड़े बताते हैं कि पुलिस केवल हेलमेट और रॉन्ग पार्किंग ही नहीं, नंबर प्लेट, रेड लाइड जम्प और ओवरलोड व्हीकल को लेकर भी सख्त है। हालांकि हेलमेट की कार्रवाई के आंकड़े ही सबसे ज्यादा हैं। जनवरी में जहां 31813 पर चालानी कार्रवाई की गई, वहीं फरवरी में 34866 और मार्च में 36679 लोगों पर हेलमेट न पहनने के लिए चालानी कार्रवाई की गई।

    चालान बनवाना मंजूर, पर लगाना नहीं
    चार बड़े चौराहों पर चल रही विशेष चेकिंग में कई बार यातायात पुलिस की टीम के सामने ऐसे दोपहिया वाहन चालक भी आए, जो पहले भी इसी चौराहे पर हेलमेट न लगाने का चालान बनवा चुके हैं। वे टीम से कहते भी हैं कि हम तो पिछले हफ्ते या कुछ दिन पहले भी चालान बनवाकर गए हैं। ऐसे दोपहिया वाहन चालकों को चालान बनवाना तो मंजूर है, लेकिन हेलमेट लगाना नहीं। यातायात पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी कुछ दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाने को तैयार नहीं हैं। हालांकि कई ने इसे अब आदत के तौर पर अपना लिया है।
    पिछले महीनों के आंकड़े

    माह हेलमेट रॉन्ग पार्क संकेत उल्लंघन ओवरलोड नंबर प्लेट
    जनवरी 31813 3451 1200 771 1575
    फरवरी 34866 3458 369 318 447
    मार्च 36679 3387 455 707 778
    योग 103358 10296 2024 1796 2800

    तेज गति के सबसे कम, मोबाइल पर बात करते भी 337 ही मिले
    आंकड़े बताते हैं कि बीते तीन महीनों में शहर में यातायात पुलिस को तेज गति से दौड़ते केवल 2 ही वाहन मिले हैं। इस गति पर कार्रवाई करने वाले इंटरसेप्टर व्हीकल से फिलहाल कार्रवाई बंद है, जिसके चलते यातायात पुलिस तेज गति से दौड़ते वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं मोबाइल पर बात करने वालों के भी केवल 337 चालान बने हैं। जनवरी में 60, फरवरी में 24 और मार्च में 253 वाहन चालक मोबाइल पर बात करते रोके गए हैं। इसके अलावा बिना लाइसेंस, प्रदूषण, हूटर, शराब, बीमा, सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, बिना वर्दी सहित अन्य धाराओं में चालानी कार्रवाई की गई है।

    Share:

  • किंग खान को मिला था भगवान हनुमान बनने का मौका जानिए क्यों कहा था ना

    Thu Apr 2 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड (Bollywood) के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ( Shah Rukh Khan) से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा इन दिनों फिर चर्चा में है जब उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म (Hollywood Film) में भगवान हनुमान (Lord Hanuman) का किरदार निभाने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इस बड़े मौके को ठुकरा दिया था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved