
भोपाल। मिसरोद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उसके पास से सात पेटी अवैध शराब जब्त की है। आरोपित अशरफ खान उर्फ आशू (30) निवासी मकबरा के पास छोला रोड है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा के अनुसार सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ऑटो में अवैध शराब लेकर मंडीदीप से भोपाल के लिए निकला है। सूचना के बाद पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने होशंगाबाद रोड पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। तभी संदीप ढाबे के सामने तेज रफ्तार से जा रहे एक ऑटो को पुलिस ने रोका। जांच करने पर ऑटो में सात पेटी शराब बरामद हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved