img-fluid

IMD ने जारी किया अलर्ट… वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

July 20, 2026

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की चेतावनी के बीच प्रशासन ने एहतियात के तौर पर वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है. अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है. मौसम विभाग (IMD) की ओर से खराब मौसम की चेतावनी जारी होने के बाद दोनों यात्रा पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया.


  • वहीं खराब मौसम का असर अमरनाथा यात्रा पर भी पड़ा है. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है.

    बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह धैर्य बनाए रखें और यात्रा से संबंधित सभी अपडेट केवल श्राइन बोर्ड के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करें. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि अधिकारी लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे ही हालात सामान्य और सुरक्षित होंगे, यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी.

    Share:

  • J&K: पुंछ और राजौरी जिलों में बाढ़ का कहर....लैंडस्लाइड से 12 लोगों की मौत, कई लापता

    Mon Jul 20 , 2026
    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ और राजौरी जिले (Poonch and Rajouri districts) में भारी बारिश (Heavy rain) और बादल फटने से भयंकर बाढ़ और लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई है. अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. बचाव कार्य जोरों पर है, लेकिन लगातार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved