
बेंगलुरु । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को (On Saturday) पूरे कर्नाटक में (Across Karnataka) भारी बारिश (Heavy Rain) की भविष्यवाणी की (Predicted) ।
राज्य की राजधानी बेंगलुरु में भी भारी बारिश होगी। दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों में गरज के साथ बारिश होने वाली है।
मध्य कर्नाटक के जिलों दावणगेरे, चित्रदुर्ग, दक्षिण कर्नाटक के जिलों बेंगलुरु ग्रामीण, चामराजनगर, तुमकुरु, शिवमोग्गा, मांड्या, मैसूरु, चिक्काबल्लापुरा, हसन, कोडागु में बारिश होगी। उत्तरी कर्नाटक के बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गडग, हावेरी, कोप्पल, विजयपुरा जिलों में बारिश होने की भविष्यवाणी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved