
संत नगर। उपनगर में सीहोर नाका स्थित विसर्जन घाट को पितृ अमावस्या के दिन पितृ तर्पण दीपदान के लिए खोला जाए। इस संबंध में हिंदू संगठनों सहित कांग्रेस के पूर्व पार्षद अशोक मारण ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि जब सार्वजनिक पार्क तथा अन्य सार्वजनिक स्थल खोल दिए गए हैं तो तर्पण के लिए विसर्जन घाट क्यों बंद रखा गया है! संत गोरक्षा सेवा समिति के पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि आज दोपहर एक बजे समिति तथा मारुति नंदन संगठन के कार्यकर्ता अपने गुस्से का इजहार करने के लिए विसर्जन घाट पहुंचेगे। हिंदू संगठनों ने विसर्जन घाट पर ताले डालने पर नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि हिंदू अपने पितरों का तर्पण विसर्जन घाट पर नहीं करेंगे तो कहां पर करें ।सरकार विसर्जन घाट खोलकर गाइडलाइन के तहत लोगों को पितरों का तर्पण करने की अनुमति दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved