पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान( Imran Khan) को झटका लगा है। इमरान खान के बेहद करीबी सहयोगी और शीर्ष अधिकारी पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल आसीम बाजवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इमरान खान के विशेष सलाहकार के पद पर तैनात आसीम बाजवा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया।
इमरान खान को झटका
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरानम खान के लिए आसीम बाजवा का इस्पीफा किसी झटके से कम नहीं है। इमरान खान की टीम में बाजवा काफी खास और इमरान खान के बेहद करीबी थे, लेकिन भ्रश्टाचार के आरोप लगने के बाद से उनपर इस्तीफे का दवाब बढ़ता जा रहा था। गुरुवार को बाजवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बाजवा ने कहा कि वे पीएम इमरान खान के विशेष सलाहकार के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वो चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोरके तैयरमैन के तौर पर काम करते रहेंगे।
भ्रष्टाचार के लगे आरोप
बाजवा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने चीन के साथ मिलकर इतनी संपत्ति बना ली है जिसके खुलासे ने पाकिस्तानी की पूरी सियासत हिल गई है। पाकिस्तानी सेना से रिटायर होने के बाद बाजपा को चीन-पाकिस्तान इकॉनॉमिक कॉरीडोर का चेयरमैन नियुक्ति किया गया। इस दौरान बाजवा ने 99 कंपनियां और 133 रेस्टोरेंट बना लिए। बाजपा की संपत्ति 4 देशों में फैली हुई है। इन आरोपों के बाद उन्होंने इमरान खान के विशेष सलाहाकार के पद से इस्तीफा दे दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved