img-fluid

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद

January 03, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी TMC को बड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही टीएमसी की राज्यसभा सांसद बेनजीर नूर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी को फिर से उनके साथ काम करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देती हूं… मैंने पहले ही तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. मैंने अपना इस्तीफा तृणमूल कांग्रेस चेयरपर्सन ममता दीदी को सौंप दिया है, और मैं सोमवार को राज्यसभा से भी इस्तीफा दूंगी. तो, आज से मैं कांग्रेस में शामिल हो गई हूं, और मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत करूंगी क्योंकि बंगाल के लोग, मालदा के लोग, कांग्रेस में विश्वास करते हैं, वे कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता, विकास और शांति की विचारधाराओं में विश्वास करते हैं.’


  • दो बार रही हैं लोकसभा सांसद
    बेनजीर नूर कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं जयराम रमेश, पार्टी महासचिव व पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर तथा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शुभंकर सरकार की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं. नूर का राज्यसभा का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है. उनके पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव मालदा से लड़ने की संभावना है. वह 2009 से 2019 तक कांग्रेस पार्टी से मालदा से दो बार लोकसभा सदस्य रही हैं.

    Share:

  • अपराध में बाणगंगा नंबर वन, चंदनगर टू और लसूडिय़ा थ्री पर

    Sat Jan 3 , 2026
    पहले लसूडिय़ा थाना चल रहा था नंबर टू पर, लेकिन चंदननगर आगे निकला इंदौर। बीते साल शहर में सबसे अधिक अपराध वाले थानों में बाणगंगा हमेशा की तरह नंबर वन पर रहा, लेकिन इस बार लसूडिय़ा को पछाडक़र चंदननगर टू नंबर पर आ गया है। वहीं लसूडिय़ा थ्री पर रहा है। शहर में इस साल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved