
भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग (Rape and blackmail) का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी आवेश खान ने खुद को हिंदू नाम ‘राजा’ बताकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने साहस जुटाकर हिंदू संगठनों के सामने अपनी आपबीती रखी। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।
कटार हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे के अनुसार, आरोपी आवेश खान मूल रूप से हापुड़ (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और बीते करीब छह वर्षों से भोपाल के बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान उसने फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक की बहन से फर्जी नाम ‘राजा’ के जरिए दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।
बताया गया कि जब युवती को आरोपी की असली पहचान का पता चला और उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया और शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे और धमकी देता था कि यदि उसने पुलिस या किसी अन्य को कुछ बताया, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
पीड़िता की शिकायत के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को उस समय घेराबंदी कर पकड़ लिया, जब वह युवती से मिलने पहुंचा था। इसके बाद उसे कटार हिल्स थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मोबाइल से मिले कई आपत्तिजनक वीडियो
पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से अन्य दो युवतियों के भी आपत्तिजनक वीडियो और चैट मिलने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि अब तक तीन युवतियों की पहचान हो चुकी है। आरोपी का मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच में यदि अन्य पीड़िताएं सामने आती हैं, तो उनके बयान दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved