
इन्दौर। शहर की सेंट्रल और जिला जेल में कैदियों को गुपचुप ढंग से बीड़ी, सिगरेट के साथ पाउच पहुंचाने वाले जेल के जवानों की जेल प्रशासन ने गोपनीय ढंग से पहचान कर ली है। इसके बाद एक सप्ताह में ही चार जवानों की धरपकड़ कर उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है।
जेल में कैदियों को गुटखा, पाउच, तम्बाकू के साथ अन्य तरह के नशे की सामग्री पहुंचाने का काम जेल के जवान ही कर रहे हैं। इसमें जेल के पुराने कैदी (सीओ) उनकी मदद करते हैं। इसके एवज में जवानों को कैदियों के परिजनों से हजारों रुपए मिलते हैं। जेलों में इन सामग्री का उपयोग प्रतिबंधित है। उसके बावजूद जवानों के जरिए यह सामग्री कैदियों को आसानी से मुहैया हो जाती है। जेल के सूत्रों के अनुसार दोनों जेलों में कुछ जवान यह कार्य कई सालों से कर रहे हैं। जेल प्रशासन ने ऐसे जवानों की पहचान कर धरपकड़ शुरू की है। पिछले दिनों जिला जेल में दो जवानों को मुख्य गेट पर ही पकडक़र तलाशी ली तो मोजे में छिपे तम्बाकू के पाउच, बीड़ी-सिगरेट के बंडल के साथ साथ अन्य सामग्री भी मिली थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved