img-fluid

बुधनी में यात्री बस पर 25 लोगों का हमला, चालक-परिचालक से मारपीट और 12 हजार रुपये लूटने का आरोप, VIDEO वायरल

October 21, 2026

मध्य प्रदेश के बुधनी के रेहटी इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हरदा से यात्रियों को लेकर भोपाल जा रही ‘इंदिरा बस सर्विस’ की एक यात्री बस पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे 20 से 25 लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। काला गेट के पास हुई इस घटना में हमलावरों ने बस को बीच रास्ते में रोककर चालक और परिचालक के साथ जमकर मारपीट की, बस पर पत्थर फेंके और तोड़फोड़ की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आधे घंटे तक रुकी रही बस, सहम गए यात्री

जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने करीब आधे घंटे तक बस को रोके रखा और जमकर उपद्रव मचाया। इस अचानक हुई हिंसा और तोड़फोड़ से बस में सफर कर रहे यात्री बुरी तरह डर गए और वाहन के भीतर अफरा-तफरी मच गई। दहशत के इस माहौल के बीच किसी तरह चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और बस को वहां से सुरक्षित आगे निकाला।

रुपये छीनने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उपद्रवियों ने परिचालक के पास रखे हिसाब-किताब के करीब 12 हजार रुपये भी जबरन छीन लिए। बस कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

रेहटी थाने में शिकायत दर्ज बस मालिक की ओर से रेहटी थाने में इस मामले की आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी गई है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में क्या और कितनी सख्त कार्रवाई करती है।

Share:

  • दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे राजपाल यादव, उत्तराखंड के मंत्री को सुनाई खरी-खरी

    Wed Oct 21 , 2026
    डेस्क। सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड के टिहरी में कुंजापुरी मेले के दौरान हुए एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कथित तौर पर शराब के सेवन को लेकर उनसे सवाल किया था। इसके बाद दलेर मेहंदी के समर्थन में कई सितारे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved