img-fluid

गुरुग्राम में लव मैरिज पर अड़ी बेटी ने भाजपा पार्षद पिता पर किया केस, शादी से एक दिन पहले रेस्क्यू

December 05, 2025

नई दिल्ली। गुरुग्राम में भाजपा पार्षद(BJP councilor) नरेश कटारिया की बेटी ने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले अपने माता-पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बेटी ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करने पर अड़े हुए हैं और उसे घर में बंधक बनाकर(by taking hostage) रखने की कोशिश कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए लड़की को उसके घर से सुरक्षित निकालकर सेफ हाउस(Safe House) में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने उसके मोबाइल छीन लिए और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बावजूद उसने लैपटॉप का इस्तेमाल कर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम, जिला उपायुक्त, महिला आयोग और सेक्टर-9ए पुलिस स्टेशन को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी।



  • लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने एमबीए और एमएड तक की पढ़ाई की है और वह पिछले 15 साल से अपने एक दोस्त के साथ प्रेम संबंध में है। चार दिसंबर को उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ तय की गई थी, जबकि वह उसी व्यक्ति से विवाह करना चाहती है।

    सेक्टर-9ए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को देर रात उसके घर से सुरक्षित निकालकर सेफ हाउस में शिफ्ट किया। इस मामले पर भाजपा नेता नरेश कटारिया ने फिलहाल कोई टिप्पणी करने से मना किया है। वहीं पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

     

    Share:

  • राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा का ये रिकॉर्ड खतरे में... जो रूट ने की बराबरी

    Fri Dec 5 , 2025
    लंदन। विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी (International Centuries) जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और ब्रायन लारा (Brian Lara) का रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Legendary batsman Joe Root) ने द्रविड़ और लारा की बराबरी कर ली है। सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में घर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved