img-fluid

इन्दौर में सवा दो लाख झंडे कंट्रोल दुकानों से बंटे, हर घर लहराएगा तिरंगा

August 11, 2025

मुख्यमंत्री ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश, तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने का भी किया आव्हान

इंदौर। मुख्यमंत्री (CM) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने वीडियो कान्फ्रेंस (Video Conference) के माध्यम से सभी संभागायुक्त, कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर घर तिरंगा अभियान को सक्रियता से सफल बनाया जाए और पोर्टल पर सेल्फी लेकर आमजन अपलोड भी करें और शहीदों के परिजनों को 13 से 15 अगस्त तक के इस अभियान में अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए। अभी तक कंट्रोल दुकानों से सवा 2 लाख से अधिक झंडे बांटे जा चुके हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के लिए झंडों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाए। इसमें स्वसहायता समूहों की मदद भी लें। जिला पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से तिरंगा यात्रा एवं अन्य आकर्षक आयोजनों के जरिए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और देश की सांस्कृतिक विरासतों के बारे में जनसामान्य को बताएं। जिलों में मौजूद धार्मिक और लोकमान्यता वाले स्थलों पर भी हर घर तिरंगा से जुड़ी गतिविधियां की जाएं। साथ ही जिले के स्थानीय रणबांकुरों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा स्वतंत्रता के बाद देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का पुण्य स्मरण भी तिरंगा अभियान के दौरान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना के जवानों और विभिन्न अभियानों में शहीद हुए जवानों के परिजन को 13 से 15 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए। इसमें व्यापारिक और व्यावसायिक संगठनों का सहयोग लें। हर घर तिरंगा अभियान के अनुभवों का दस्तावेजीकरण भी कर लें।बैठक में अभियान के नोडल संस्कृति विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी।

Share:

  • ढाबा बंद कर निकले दो भाइयों समेत साथी पर बदमाशों ने किया हमला, एक की मौत

    Mon Aug 11 , 2025
    थूकने पर टोकने की बात को लेकर हुआ था विवाद, तीनों हमलावर पकड़ाए इंदौर। रात को ढाबा (Dhaba) बंद (closing) कर निकले दो भाई (Two brothers) और उनके एक साथी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दोनों घायल हो गए। घटना के बाद हमलवार वहीं बाइक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved