img-fluid

इन्दौर में खुली हवा में सांस लेने पर भी पूछताछ, युवक को पुलिस ने जड़ा थप्पड़, पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

March 05, 2026

इंदौर। गुंडे-बदमाशों (goons and scoundrels) को पकडऩे के लिए पुलिस अभियान (police operation) चला रही है। उस अभियान में पुलिस इतनी मशगूल हो गई कि आम जनता (general public) भी उसे संदिग्ध लगती है। एक युवक को रात को जब सांस (Breath) की दिक्कत हुई तो वह खुले में घूमने निकला। पहले उसे कॉलोनी के गार्ड ने टोका, फिर पुलिस ने आकर थप्पड़ जड़ दिया। इससे घबराया युवक घर पहुंचा और पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।


  • 23 साल के राज पिता मनोज निवासी ताप्ती परिसर चंदन नगर थाना क्षेत्र के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। उस दौरान अस्पताल पहुंचे उसके परिजन ने बताया कि राज बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसे सांस की तकलीफ भी थी। कल रात करीब तीन बजे उसे घर में घबराहट होने लगी तो वह घर के नीचे आकर मोहल्ले में टहलने लगा। इस पर गार्ड ने उससे सवाल जवाब किए। इस दौरान पुलिस की गाड़ी वहां गश्त करने आ गई। राज के परिजन का आरोप है कि पूछताछ में राज ने पुलिस को अपने बारे में पूरी जानकारी दी, लेकिन गश्ती दल के साथ मौजूद एक पुलिसवाले ने राज को थप्पड़ मारकर घर पहुंचा दिया। वह घर पहुंचा तो डरा हुआ था। वह कह रहा था कि पुलिस उसे बंद तो नहीं कर देगी। कुछ देर बाद वह पांचवीं मंजिल से कूद गया।

    Share:

  • Canadian PM Mark Carney praised Modi as an extraordinary person, lavishing praise on him. Find out what he said about India...

    Thu Mar 5 , 2026
    Sydney. At a seminar held in Sydney, Australia, Canadian Prime Minister Mark Carney praised PM Narendra Modi. He described him as a unique human being. Carney shared his experiences from his last visit to India and his meeting with Modi. He said that Modi’s dedication is amazing. He hasn’t taken a single day off in […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved