img-fluid

इंदौर में युवक पर आरिफ शाह ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

January 28, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के खजराना थाना क्षेत्र (Khajrana police station area) में रहने वाले 22 वर्षीय युवक की शिकायत पर पुलिस ने उज्जैन निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है जहाँ गणेश पुरी कॉलोनी निवासी विनय ने आरिफ शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 में आरिफ शाह ने पहली बार उससे धर्म परिवर्तन को लेकर बात की थी। आरोपी ने कहा था कि धर्म बदलने पर उसे अच्छा पैसा मिलेगा।जब युवक ने इसे नजरअंदाज किया तो आरोपी ने यह कहकर दबाव बढ़ाया कि उसके परिवार को समाज में मान-सम्मान मिलेगा और उसे अच्छी नौकरी भी मिल जाएगी।


  • इसके बाद आरोपी ने युवक पर खतना कराने का दबाव भी बनाया। दबाव से परेशान होकर युवक नौकरी के सिलसिले में उज्जैन चला गया था वहीं इस पूरे मामले में एडिशनल DCP ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी आरिफ के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर उसे गिरफ़्तार किया है आरिफ शाहा से पूरे मामले में पूछताछ करने में पुलिस जुटी है।

    Share:

  • ये एक हादसा है, इसमें कोई राजनीति नहीं...अजित के निधन पर बोले शरद पवार

    Wed Jan 28 , 2026
    नई दिल्ली: शरद पवार (Sharad Pawar) ने अपने भतीजे अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह विमान हादसा पूरी तरह एक दुर्घटना है और इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं देखी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने आज एक ऐसा नेतृत्व खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved