
इंदौर। शहर (Indore) के आसमान (sky) पर कल दिनभर बादल छाए रहे और धूप गायब रही। बादलों ने कल दिन में कई बार रुक-रुककर रिमझिम फुहारों (drizzling showers) से शहर को भिगोया। इसके कारण पूरे दिन मौसम (mausam) में ठंडक घुली रही और तापमान (temperature) में 5 डिग्री (5 degrees)से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में आई कमी के चलते दिन और रात के तापमान में महज करीब 3 डिग्री का अंतर रह गया। मौसम विभाग ने कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी, लेकिन हलकी फुहारें ही आईं। इसके बाद आज विभाग ने हलकी बारिश की संभावना जताई है।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल सुबह 8.30 बजे से आज सुबह 8.30 बजे के बीच सिर्फ 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। कल दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों दर्ज तापमान की अपेक्षा 5.4 डिग्री कम था, यानी 24 घंटों में ही दिन के तापमान में 5.4 डिग्री की कमी आई। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। इस तरह दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में महज 3.4 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। इस दौरान हवाओं का रुख पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रहा। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक आज शहर में गरज-चमक के साथ हलकी से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved