img-fluid

इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्थाओं के लिए खुद उतरे अधिकारी

February 10, 2026

  • शहर का यातायात सुधारने की पहल… चार जोन में दो घंटे लगातार चली कार्रवाई
  • क्रेन ने उठाए नो पार्किंग में खड़े वाहन… प्रभारी डीसीपी यातायात ने दुकानदारों से कराया सामान अंदर

इंदौर। जेल रोड और सराफा जैसे तंग मार्गों पर कल यातायात विभाग के अधिकारियों ने खुद खड़े होकर नो पार्किंग की कार्रवाई करवाई। चारों जोन के प्रमुख क्षेत्र में लगातार मिलती शिकायतों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उतरी टीमों ने लगातार दो घंटे से ज्यादा चली कार्रवाई में 500 से ज्यादा वाहनों को नो पार्किंग से हटवाया और सौ से ज्यादा पर चालानी कार्रवाई भी की।

जोन 1 में बड़ा गणपति, जोन 2 में रसोमा, एबी रोड, पाटनीपुरा से मालवा मिल, जोन 3 में जेल रोड, नावेल्टी क्षेत्र और जोन 4 में सुभाष चौक पानी की टंकी से राजबाड़ा, सपना-संगीता क्षेत्र में जोन एसीपी अपने साथ क्रेन सपोर्ट लेकर उतरे। इस कार्रवाई के दौरान कई वाहन ऐसे भी मुख्य मार्गों पर खड़े मिले, जिनका कोई मालिक सामने नहीं आया। पीओएस मशीन से मिली जानकारी पर फोन करने पर पता चला कि कई वाहन मालिक अपने वाहन खड़े कर अन्यत्र चले गए थे और ये उनका रोज का काम है।


  • उन्हें चेतावनी दी गई। लगातार चली कार्रवाई के दौरान अनाउंसमेंट भी किया गया। डीसीपी (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी भी खुद इस दौरान सराफा की गलियों और जेल रोड पर मौजूद रहे। इस क्षेत्र में कई व्यापारियों ने सामान दुकानों के बाहर रखा था और दुकान के अंदर जाने के लिए लोहे का सपोर्ट बाहर की तरफ रखा था, जिसे डीसीपी त्रिपाठी ने खुद अनाउंसमेंट कर हटवाया।

    कल बैठक के बाद मिले थे निर्देश
    अतिक्रमण और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के कारण होते यातायात बाधित को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बैठक में एसीपी को अपनी टीम के साथ कार्रवाई करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए थे। सभी एसीपी ने अपने जोन के व्यस्त और लगातार शिकायत मिलने वाले क्षेत्र को चिन्हित करके अचानक कल एक साथ कार्रवाई कर दी। अब ये कार्रवाई अचानक लगातार की जाएगी।

    बिना हेलमेट के बने 1351 चालान
    इसके साथ ही पलासिया, विजयनगर, महूनाका, चाणक्यपुरी चौराहे पर चल रही विशेष चेकिंग के साथ ही अन्य स्थानों पर बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई करते हुए कल 1351 वाहन चालकों के बिना हेलमेट के चालान बनाए गए हैं।

    Share:

  • सिंहस्थ 2028: महाकाल लोक में बदलेंगी 99 प्रतिमाएं

    Tue Feb 10 , 2026
    = 57 कांसे (ब्रॉन्ज) और 42 बनेंगी स्टोन से – सिंहस्थ से पहले 57 करोड़ में होगा मूर्तियों का निर्माण इंदौर, नासेरा मंसूरी। उज्जैन श्री महाकाल महालोक में सिंहस्थ से पहले नई प्रतिमाएं लगने जा रही हैं। इसका जिम्मा मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को मिला है। अब यहां कांसे (ब्रॉन्ज) और पत्थर (स्टोन) की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved