
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में पुलिस के नए नए कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं अब एक रक्षक ही भक्षक बन गया दसवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का पीछा करने वाले पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ पॉक्सो एक्ट के तहत छेड़-छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया है देर रात हिंदू संगठन और उसके परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया तब जाकर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया.
आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है जहाँ एक दसवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा रोज़ की तरह कोचिंग जाती थी तभी छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के डायल 100 में पदस्थ दीपक नाम का पुलिसकर्मी रोज़ छात्रा को परेशान करता और उसका पीछा करता जिससे परेशान होकर छात्रा ने यह घटना अपने परिजनों को बतायी जिसके बाद परिजन और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता देर रात थाने का घेराव किया और पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करने की माँग की।
इसके बाद पुलिस ने दीपक के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं के तहत पूछताछ करने के बाद मुक़दमा दर्ज किया इस मामले में डीसीपी ने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिसकर्मी दीपक की शिकायत की गई थी जिसके बाद पुलिस कर्मी के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया है और पूरे मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved