
इंदौर (Indore)। एरोड्रम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुर्गा नगर में आज शाम एक सनसनी घटना हुई, जिसमें एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मार दी। और बाद में खुद पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर खुदकुशी कर ली। घायल भाई को अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा नगर में रहने वाले रिक्शा चालक 38 वर्षीय जावेद पिता हल्ला नूर का पैसों को लेकर अपने बड़े भाई परवेज शेख 40 वर्ष से विवाद था। और बात इतनी बढ़ गई की परवेश शेख ने घर में रखी पिस्टल निकालन ली। और अपने भाई जावेद पर फायर किया। एक गोली उसके सीने में लगी। और वह गोली लगते ही जमीन पर मूर्छित होकर गिर पड़ा।
परवेज ने समझा कि यह मर गया। तो उसने इस पिस्टल से खुद पर दो फायर किए जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। जबकि घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही भाई अविवाहित है। छोटा भाई रिक्शा चला कर अपनी जीविका चलता था। जबकि बड़ा भाई कुछ नहीं करता था। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है की घटना के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved