img-fluid

इंदौर में अब सड़कों पर गाड़ी खड़ी करने के पैसे लगेंगे

October 24, 2026

कहीं कार खड़ी करने के तो कहीं दो पहिया वाहन का लगेगा पैसा , महापौर परिषद की बैठक में होगा शुल्क का निर्धारण

इंदौर, डा जितेन्द्र जाखेटिया ।
अब बाजार (Market) में जाने पर सड़क (Road) के किनारे कहीं भी गाड़ी (vehicles) खड़ी कर देने पर उसका शुल्क चुकाना पड़ेगा। इसके लिए नगर निगम (Municipal council) द्वारा 24 सड़कों को चिन्हित किया गया है। इन सड़कों में से किसी सड़क पर चार पहिया वाहन तो किसी सड़क पर दो पहिया वाहन की पार्किंग का शुल्क लगेगा। इन सभी सड़कों की पार्किंग की व्यवस्था को नगर निगम ठेके पर देगा।


  • पिछले दिनों कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस बात पर विचार किया गया था कि आखिर शहर की खराब होती यातायात की व्यवस्था को कैसे सुधारा जाए। इस बैठक में नगर निगम जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना था की प्रमुख सड़कों पर लोगों के द्वारा इतनी गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी कर दी जाती है कि उसके कारण सड़क पर जाम लग जाता है और लोगों को कई घंटे तक परेशान होना पड़ता है। जब यह समस्या सामने आई तो फिर इसका समाधान देखने की कोशिश की गई। इसका एक ही समाधान सभी को नजर आ रहा था कि कोई एक टीम हर सड़क पर खड़ी हो, जो कि वहां के व्यवस्थित तरीके से पार्किंग करवाने का काम करें। यदि हम ऐसा करते हैं तो ही सड़क की स्थिति को सुधार सकेंगे। इस बैठक में इन सड़कों की पार्किंग की व्यवस्था को सही करने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई। निगम द्वारा मीटिंग में ही कह दिया गया कि हमारे पास इतना स्टाफ नहीं है कि हम एक-एक सड़क पर टीम लगा दें और पूरी पार्किंग को व्यवस्थित करवाने का काम करें। ऐसी स्थिति में बैठक में ही नीतिगत रूप से या फैसला लिया गया कि नगर निगम चाहे तो इन सड़कों पर पार्किंग का शुल्क लगा दे और व्यवस्थित पार्किंग करने का कार्य ठेके पर दे दे। निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि इस फैसला के आधार पर नगर निगम द्वारा तैयारी करते हुए 24 सड़कों को सशुल्क को पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है। इन सभी सड़कों पर गाड़ियों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए नगर निगम द्वारा ठेका दिया जाएगा। नागरिकों को अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग शुल्क चुकाना पड़ेगा। इस शुल्क के निर्धारण का कार्य महापौर परिषद द्वारा किया जाएगा। इस व्यवस्था को जल्द आकार देने की कोशिश की जा रही है।

    पांच सड़कों पर किया जाएगा ट्रायल
    नगर निगम के द्वारा इस योजना को आकार देने से पहले इन 24 सड़कों में से पांच सड़कों पर इस व्यवस्था का ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसके लिए आज नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह और अभय राजनगांवकर के द्वारा इन सड़कों का दौरा किया जाएगा। इसके बाद नगर निगम के द्वारा अपनी टीम को लगाकर अभी कोई शुल्क लिए बगैर ही पार्किंग को व्यवस्थित करवाने का काम किया जाएगा। इसेक बाद इन सड़कों पर शुल्क लगाकर लोगों को तैनात किया जाएगा, ताकि वे वाहनों को एक लाइन में सही तरीके से खड़ा करवा सकें।

    सड़क कहां से कहां तक पार्किंग
    अन्नपूर्णा रोड -एसीपी ऑफिस से फूटी कोठी चौराहे तक सड़क के दोनों और 200 मीटर क्षेत्र
    सुभाष मार्ग बड़ा गणपति चौराहे से कंदीलपुरा के बीच सड़क के दोनों और 200 मीटर क्षेत्र
    कनाडिया रोड बंगाली चौराहा से छोटा राजवाड़ा प्रतिमा तक लेफ्ट साइड 500 मीटर क्षेत्र
    एम आर 10 सयाजी चौराहे से होटल मैरियट तक 700 मीटर क्षेत्र
    एबी रोड रसोमा चौराहे से मेदांता अस्पताल तक एक साइड 50 मीटर
    ए बी रोड रसोमा चौराहे से एम आर 9 चौराहे तक 700 मीटर
    आदर्श रोड नफीस रेस्टोरेंट से साकेत चौराहे तक 500 मीटर
    एम वाय रोड पेट्रोल पंप से पूजा डेरी तक 100 मीटर
    रीवर साइड अमृत नयनी से रिवर साइड तक सड़क के एक तरफ 50 मीटर
    जेल रोड जेल रोड चौराहे से चिकमगलूर चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ 200 मीटर
    एम जी रोड कोठारी मार्केट गुरुद्वारा से जिला न्यायालय तक सड़क के एक तरफ 150 मीटर
    एबी रोड राजीव गांधी चौराहे से भंवरकुआ चौराहे तक सर्विस रोड को छोड़कर 1 किलोमीटर
    एबी रोड भोलाराम चौराहे से यूनिट माल प्रवेश गेट तक सर्विस रोड छोड़कर 200 मीटर
    खंडवा रोड भंवर कुवा से एप्पल हॉस्पिटल तक सड़क के दोनों तरफ सिंगल लाइन 200 मीटर
    कलेक्टोरेट मच्छी बाजार चौराहे से नया पीठा तक सड़क के दोनों तरफ 500 मीटर
    कलेक्टोरेट मोती तबेला से मच्छी बाजार तक सड़क के एक तरफ सिंगल लाइन 300 मीटर
    जवाहर मार्ग राजमोहल्ला से मालगंज तक सड़क के दोनों और सिंगल लाइन 500 मीटर
    मोती तबेलारोड मोती तबेला के मंदिर से बाल निकेतन स्कूल तक सिंगल लाइन
    कपड़ा मार्केट नरसिंह बाजार चौराहा से गोराकुंड चौराहे तक
    फ्रूट मार्केट रोड फ्रूट मार्केट से दास मेडिकल तक दो पहिया वाहनों की पार्किंग
    एम जी रोड एमजी रोड पुलिस चौकी से पोरवाल ड्रेसेस तक एक तरफ दो पहिया वाहनों की पार्किंग
    पाटनीपुरा रोड पाटनीपुरा चौराहा से मालवा मिल चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ
    मालवा मिल मालवा मिल चौराहा से आस्था टॉकीज तक सड़क के दोनों तरफ

    Share:

  • इंदौर सबसे ठंडा, तोड़ा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड

    Sat Oct 24 , 2026
    10 साल में पहली बार अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे आया आसमान साफ होने और उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक दिन में अब भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा गर्मी इंदौर। विकाससिंह राठौर इंदौर (Indore) में आज सुबह ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड (10-year record) तोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved