img-fluid

महाकाल में एक-एक रोम बोलता है हरिओम… मेरा सपना हुआ सच

February 29, 2024

अभिनेता पर्ल वी पुरी ने किए महाकाल और खजराना गणेश के दर्शन…बोले-

इंदौर। महाकाल (Mahakal) के रूप को देखना किसी सपने से कम नहीं और मेरा वो सपना आज सच हुआ है। महाकाल में एक-एक रोम हरिओम बोलता है। महाकाल बाबा विश्व के पालक हैं और उनके दर्शन कर अलग ही ऊर्जा का एहसास हुआ है।


‘यारियां 2’ के अभिनेता पर्ल वी पुरी (Actor Pearl V Puri) ने ये बात कल उज्जैन बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के बाद कही। इससे पहले वे एक बार बचपन में यहां आ चुके है। उन्होंने नंदी हॉल से सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद अभिनेता ने खजराना गणेश के दर्शन भी किए। उन्होंने भगवान श्री गणेश का अभिषेक करते हुए मनोकामना के लिए रक्षा सूत्र भी बांधा। यहां से वे 56 दुकान गए और इंदौरी पकवानों का स्वाद भी लिया। पुरी ने बताया कि इससे पहले फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर आया था, तब भी 56 दुकान आया था। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। इंदौर का खाना पसंद है और साथ ही मुझे लगता है कि ये शहर बहुत शांति भी देता है।

दो और फिल्मों में आएंगे नजर
फिल्म ‘यारियां 2’ से पहले पुरी कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। वे छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं और 19 साल की उम्र में ही छिंदवाड़ा से मुंबई इंडस्ट्री में कॅरियर बनाने के लिए चले गए थे। उन्होंने बद्तमीज दिल, नागिन 3, बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस, नागार्जुन जैसे शो में काम करने के बाद टीवी इंडस्ट्री को छोड़ा और फिल्मों में किस्मत आजमाई। पुरी अब आने वाले समय में 2 और फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसकी घोषणा जल्द ही होने वाली

Share:

  • प्रदेश में फिर दिखेगा मोदी का जलवा, भाजपा जीत सकती है 28 सीटें

    Thu Feb 29 , 2024
    भोपाल। पिछले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तरह इस बार भी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मोदी का जलवा बरकरार रहेगा। जी न्यूज द्वारा हाल ही में कराए गए सर्वे में प्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा के खाते में 28 सीटें आ सकती हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस में जाती नजर आ रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved