img-fluid

मलेशिया में अजीबो-गरीब तरीके से पढ़ी जा रही नमाज, वायरल हो रहा वीडियो, इस्लामी नेता भड़के

June 04, 2022


नई दिल्ली। मलेशिया के मुस्लिमों द्वारा अजीबो-गरीब तरीके से नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इसे इस्लाम का अपमान बताते हुए धार्मिक नेता नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। ऐसा करने वालों को उन्होंने शरिया के मुताबिक सजा की मांग की है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में कुछ युवा एक पंखे के साथ नमाज अदा करते दिख रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने भ्रांति फैलाई कि अविवाहित लोग टेबल फैन को अपने सपनों का जीवनसाथी मानते हुए उसके समक्ष नमाज अदा करें। इस बीच, मलेशिया के धार्मिक मामलों में मंत्री दातुक इदरीस अहमद ने अपील की है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ धार्मिक अफसरों के खिलाफ शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी।


मलेशिया के जॉर्ज टाउन पेनांग के मुफ्ती दातुक सेरी वान नूरी ने युवाओं को इस्लाम का अपमान नहीं करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इस्लाम का मजाक उड़ा रहे हैं। वे इस्लाम का अपमान कर रहे हैं। अफसरों को मामले की जांच करना चाहिए। यह पता लगाना चाहिए कि अपराध करने वाला व्यक्ति कोई समझदार है या मानसिक समस्याओं से पीड़ित है या कोई और बात है।

अगर अपराधी जानबूझकर धर्म का मजाक उड़ाते हुए पाया जाता है तो उस पर शरिया की अदालत में मुकदमा चलाकर उसी के अनुसार सजा दी जाना चाहिए। इस्लाम का मजाक उड़ाना बड़ा पाप है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री अहमद ने लोगों को सलाह दी है कि वे पहले धर्म की शिक्षा लें। फिर किसी मौलवी की मदद से नमाज का सही तरीका समझें और सही ढंग से नमाज अदा करें। नमाज के वक्त पंखे का इस्तेमाल करने वालों को देखकर लगता है कि उन्हें इस्लाम की जानकारी नहीं है।

Share:

  • व्यापार करना है तो किसानों को 2 लाख तक का नकद भुगतान करना ही पड़ेगा

    Sat Jun 4 , 2022
    छावनी मंडी के व्यापारियों को अल्टीमेटम इंदौर। मंडी प्रशासन द्वारा 1 जून से नया नियम लागू करते हुए 2 लाख तक का नकद भुगतान देने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसका व्यापारियों ने विरोध करते हुए कल मंडी बंद कर दी। मंडी सचिव नरेशकुमार परमार सहित अन्य अधिकारी मंडी पहुंचे और व्यापारियों को पहले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved