
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना (Corona in Madhya Pradesh) के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 10 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 19 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों (infected) की कुल संख्या 07 लाख, 91 हजार, 806 हो गई है। वहीं, राज्य में अब तक कोरोना से 10,513 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।
प्रदेश में अब तक कुल 1,43,55,902 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,91,806 प्रकरण पाजीटिव पाए गए। इनमें से 7,81,172 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 19 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। वर्तमान में यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 121 है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved