img-fluid

नोएडा में महिलाओं से अभद्रता… विरोध करने पर तान दी पिस्टल

March 04, 2026

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 70 स्थित बसई गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप बच गया जब दूध लेने जा रही दो महिलाओं के साथ एक युवक ने रास्ते में अभद्रता की. महिलाओं के विरोध करने पर युवक ने अपने पालतू कुत्ते से उन पर हमला करवा दिया. पीड़ित महिलाओं ने इस मामले में फेस 3 थाना पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बसई गांव में रहती है रविवार सुबह करीब 5 बजे वह अपनी पड़ोसन सुनीता के साथ दूध लेने के लिए घर से निकली जब दोनों महिलाएं पहलवान मार्केट के पास पहुंची तभी पास में रहने वाले युवक ने उनके साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया. महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने पालतू कुत्ते को उन पर छोड़ दिया.


  • कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया जिससे उनके कपड़े भी फट गए और वह घबरा गईं. इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की. रविवार से लेकर मंगलवार तक जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हुए और थाने का घेराव कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.

    थाने में हंगामे के बाद उच्च अधिकारियों ने जब मामले का संज्ञान लेते हुए फेस 3 थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमें पाया गया कि युवक ने महिलाओं से अभद्रता की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

    Share:

  • इंदौर सेंट्रल जेल में मना होली उत्सव, जमकर उड़ा गुलाल

    Wed Mar 4 , 2026
    इंदौर। इंदौर सेंट्रल जेल में आज होली का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के जेल महानिदेशक वरुण कपूर और उनकी पत्नीसौम्या कपूर भी मौजूद रही। यहां कैदियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि कैदियों ने जमकर होली भी खेली गई। अधिकारी भी खुद को नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved