
नई दिल्ली। हाल ही में एयर इंडिया विमान में बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब करने करने का मामला सुर्खियों में रहा। जहां एक महिला ने आरोप लगाया था कि एक सहयात्री ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया। हालांकि अब उस आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन विमान में अभद्रता यह पहला मामला नहीं है। एयर इंडिया के मुताबिक इससे पहले सितंबर में भी मुंबई से लंदन की ओर जाने वाली एक उड़ान में एक यात्री को पुलिस के हवाले किया गया था। उस यात्री पर भी गंभीर आरोप लगे थे।
एयर इंडिया के मुताबिक पांच सितंबर को फ्लाइट AI-131 में लड़की की मां और उसके साथ यात्रा कर रहे 20 वर्षीय भाई की शिकायत के अनुसार, नशे में यात्री ने कथित तौर पर आठ साल की बच्ची को अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद बेकाबू यात्री के बारे में मेट्रोपॉलिटन पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस विमान में पहुंची और आरोपी शख्स को उड़ान से बाहर ले गई। एयर इंडिया के केबिन क्रू ने इस घटना की रिपोर्ट 19 सितंबर, 2022 को DGCA को भी दी थी।
चालक दल के सदस्यों ने यात्री की मदद की थी
एयर इंडिया ने कहा कि उस दौरान चालक दल के सदस्यों ने यात्री की मदद की थी। एयर इंडिया ने कहा कि 5 सितंबर, 2022 को मुंबई-लंदन उड़ान में एक घटना हुई थी। केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी यात्री को अलग कर दिया। इसके बाद पीड़िता को और उसके परिवार को वैकल्पिक सीटों पर स्थानांतरित करने में मदद करने सहित सभी सहायता दी गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved