img-fluid

सभी 14 राज्यों के उपचुनाव में सत्ताधारियों को बढ़त

November 02, 2021

  • बिहार में भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। देश के 14 राज्यों में लोकसभा (Lok Sabha) की 3 और विधानसभा (Legislative Assembly) की 29 सीटों पर उपचुनाव (Bye-election) की जारी मतगणना में हर राज्य में सत्ताधारी पार्टी (ruling party) ने बढ़त बना ली है। असम की 5 सीटों पर भाजपा (BJP) उम्मीदवार आगे थे, जबकि पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सभी 4 सीटों पर टीएमसी (TMC) उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। हिमाचल (Himachal) के मंडी क्षेत्र में भाजपा (BJP) प्रत्याशी आगे चल रहे थे, जबकि मेघालय (Meghalaya) और कर्नाटक (Karnataka) की 3-3 सीटों पर भाजपा (BJP)  उम्मीदवार और बिहार की 2 सीटों पर भाजपा का एक और राजद का एक उम्मीदवार बढ़त बनाए हुआ था। राजस्थान की दोनों सीटों पर कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार आगे थे, जबकि हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम (Haryana, Maharashtra, Mizoram) में भाजपा और तेलंगाना (Telangana) में चंद्रशेखर राव (Chandrashekhar Rao) की पार्टी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बाद यह पहला बड़ा चुनाव था, जिसमें भाजपा को मिल रहे समर्थन के बाद किसान आंदोलन बेअसर साबित होता नजर आ रहा है।


Share:

  • Rajkumar Rao का इस एक्ट्रेस ने चुराया दिल, जल्द करने वाले हैं शादी

    Tue Nov 2 , 2021
    मुंबई। राजकुमार राव (Rajkumar Rao) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ (personal life) को लेकर काफी चर्चा में हैं. खबर है कि एक्टर जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) से शादी करने वाले हैं. राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) एक दूसरे को करीब एक दशक से डेट कर रहे हैं. राजकुमार हाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved