img-fluid

दो दिन पहले कांपते शहर में अब रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा

January 16, 2025

इंदौर। दो दिन पहले ठंड से कांपते शहर में पारे ने छलांग लगा दी है। इसके साथ ही रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ऊपर पहुंच चुका है। दो ही दिनों में दिन के तापमान में 7.5 डिग्री और रात के तापमान में 7 डिग्री उछाल दर्ज किया गया है। इससे कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज दोपहर 2 बजे के बाद बारिश की संभावना जताई है, जिससे एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसो की अपेक्षा 3.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री और परसो रात की अपेक्षा 1.6 डिग्री ज्यादा था। दो दिन पहले से तुलना करें तो दिन के तापमान में 7.5 डिग्री और रात के तापमान में 7 डिग्री की बढ़त हुई है। इसका बड़ा कारण हवाओं का रुख बदलना है। दो दिन पहले तक जहां उत्तरी हवाएं चल रही थी, जिससे उत्तर भारत से ठंडक यहां आ रही थी। वहीं दो दिनों से दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इसके कारण तापमान बढ़ा है।

आज फिर गिरेगा पारा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज दोपहर 2 बजे के बाद शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान में यह कमी कल भी रहेगी, वहीं परसो से एक बार फिर तापमान में बढ़त आएगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अब माह के अंत तक सामान्य ठंड की स्थिति ही रहेगी, जिससे शहर को कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।

Share:

  • मां छत पर कपड़े सुखा रही थी...खेलते-खेलते बच्ची गिरी...मौत

    Thu Jan 16 , 2025
    आजाद नगर क्षेत्र में मैकेनिक के घर हुआ हादसा… अन्य जगह भी मौतों के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे इंदौर। आजाद नगर इलाके में छत से गिरने से बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय वह छत से गिरी उस दौरान छत पर उसकी मां कपड़े सूखने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved