img-fluid

विवाद में भाइयों के बीच चली गोली, भतीजी के पैर में लगी गोली

April 27, 2022

ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र (Murar police station area) में बुधवार को दो भाइयों के बीच हुए विवाद में भतीजी की जान बाल-बाल बच गई। विवाद में छोटा भाई बंदूक निकाल लाया और पथराव करने से मना पर गोली चला दी। गोली भजीती के पैर को भेदती हुई निकल गई, जबकि छर्रा लगने से राहगीर भी घायल हो गया। घायलों को चिकित्सालय (hospital for the injured) मेंं भर्ती कराया गया है।



पुलिस के अनुसार, त्यागी नगर में रहने वाले संतोष पुत्र (52) जगदीश प्रसाद शर्मा बुधवार दोपहर बारह बजे के करीब घर पर बैठे थे तभी उनके भाई हरीश व उमेश ने आकर बताया कि राजेश शर्मा ने लाठी से हमला कर दिया है। संतोष व राजेश सगे भाई हैं। तीन चार दिन पहले घर की महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई थी, तभी से भाइयों में तनातनी चल रही थी। बताया गया है कि संतोष शर्मा हरीश व उमेश मौके पर पहुंचे और पथराव करने लगे। राजेश पथराव करने की मना कर रहा था। दोनों भाइयों के मकान आमने-सामने हैं। मुंहवाद होते होते दोनों भाई सड़क पर आ गए। राजेश घर से बारह बोर की लायसेंसी बंदूक निकाल लाया और वह पत्थर फेंकने की मना करने लगा। राजेश आक्रोशित हो गया और उसने गोली चला दी। बंदूक से निकली गोली संतोष के पीछे खड़ी सोलह वर्षीय बेटी प्रिया शर्मा के पैर में जा धंसी। गोली पैर से पार होते ही प्रिया घायल हो गई। झगड़े के समय पंाच वर्षीय मासूम बेटू पुत्र डुग्गू यादव भी छर्रा लगने से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रिया व बेटू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने भतीजी को गोली मारने वाले राजेश को गिरफ्तार कर लिया। चाचा उमेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित राजेश नीरज व ब्रजेश के खिलाफ धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Share:

  • ब्रह्मोस: भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल

    Thu Apr 28 , 2022
    – योगेश कुमार गोयल भारत का अचूक ब्रह्मास्त्र मानी जाने वाली ‘ब्रह्मोस’ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल एक के बाद एक सफलता के नए पड़ाव पार करते हुए अपनी क्षमताओं और ताकत से पूरी दुनिया को हतप्रभ कर रही है। ब्रह्मोस मिसाइल जब करीब तीन हजार किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ती है तो किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved