img-fluid

नवंबर माह में इन राशि वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, रहे सावधान

November 10, 2021

नई दिल्ली। नवंबर महीने(November month) की शुरुआत में ही बुध का राशि परिवर्तन(Mercury’s zodiac change) हो चुका है। माह के मध्य में सूर्य और गुरु का राशि परिवर्तन(Sun and Jupiter transit) होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन(zodiac change) से कई राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान कुछ राशि वालों को कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है। जानिए किन राशियों के लोग रहें सावधान-

मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। नवंबर महीने में मेष राशि वाले उधार लेने-देने से बचें। माह के मध्य में सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। जिसके चलते आपको सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। नवंबर माह में आपका पैसा बेवजह खर्च हो सकता है।


मिथुन- नवंबर में आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। इस दौरान किसी भी चीज की खरीदारी करने पर उसका पूरा भुगतान न करें। इस महीने कर्ज में चल रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 20 नवंबर के बाद आपकी स्थिति में सुधार आएगा।

धनु- इस महीने आपके द्वादश भाव में सूर्य और बुध का गोचर होने वाला है। इस दोनों ग्रहों के प्रभाव से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस महीने माता और बहन की सेहत का ध्यान रखें। इस दौरान आपका धन बेवजह खर्च हो सकता है। हालांकि नौकरी पेशा करने वाले जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन- इस महीने स्वामी ग्रह गुरु आपके एकादश भाव से निकलकर द्वादश भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर से बाहर रह रहे लोगों को इस महीने खर्चों का ध्यान रखना होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • petrol and diesel के दाम स्थिर, कच्चा तेल 85 डॉलर के करीब

    Wed Nov 10 , 2021
    नई दिल्ली। दुनियाभर में कच्चे तेल (Crude oil) की मांग बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गयी है। हालांकि, घरेलू बाजार में इसका असर अभी देखने को नहीं मिला है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (public sector oil marketing companies) ने लगातार छठे दिन भी पेट्रोल-डीजल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved