img-fluid

राहु-केतु का गोचर 18 मई को, 18 साल बाद करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों पर होगा असर

  • May 09, 2025

    नई दिल्ली। वर्ष के पांचवें महीने मई (May) में छाया ग्रह राहु-केतु (Shadow planet Rahu-Ketu) सहित कुल छह ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। राहु (Rahu) मीन राशि छोड़कर 18 साल बाद (leaves Pisces sign after 18 years) कुंभ (enters Aquarius) एवं केतु कन्या राशि ( Ketu leaves Virgo sign) छोड़कर सिंह (enters Leo) में आएंगे। इसके साथ ही सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र का भी राशि परिवर्तन होगा।

    यह राशि परिवर्तन अलग-अलग राशि के जातकों के लिए प्रिय और अप्रिय दोनों तरह की स्थिति निर्मित करेंगे। इसका असर मौसम के साथ आम जनजीवन पर तो पड़ेगा ही, दुश्मन देश से कटुता बढ़ने के अवसर निर्मित होंगे। ज्योतिर्विदों के अनुसार यह महीना ग्रहों के सबसे बड़े उलटफेर वाला है। ज्योतिर्विद् आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार 18 मई को राहु एवं केतु का राशि परिवर्तन शाम 5.20 बजे होगा।


    यह छाया ग्रह है, जिस राशि में भ्रमण करते हैं उसके स्वामी की प्रकृति को अपना लेते हैं और उसी के अनुसार फल प्रदान करते हैं। एक राशि में यह 18 महीने रहते हैं, इसलिए उस राशि में दोबारा 18 वर्ष बाद आते हैं। इससे विदेशी नीति में बदलाव हो सकता है।

    ज्योतिष दृष्टि से मई का महीना बेहद शुभ माना जा रहा है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक मई महीने में सूर्य, बुध, गुरु, केतु व राहु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। यहीं नहीं, मई के आखिरी दिन शुक्र भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे। मई महीने में 5 ग्रहों का गोचर कुछ राशियों का भाग्य मजबूत कर सकता है तो कुछ के लिए समय थोड़ा कठिन भी साबित होगा।

    कौन-कौन से दिन राशि परिवर्तन
    – ज्योतिर्विद् विनायक त्रिवेदी के अनुसार सबसे पहले सात मई को बुध का गोचर मेश राशि में होगा। इसके बाद गुरु का गोचर 14 मई को मिथुन राशि और सूर्य का गोचर 15 मई को वृषभ राशि में होगा। सबसे महत्वपूर्ण राहु एवं केतु का राशि परिवर्तन 18 मई को होगा। 18 मई को ही बुध मेष राशि में अस्त होगा। इसके बाद बुध का गोचर वृषभ राशि में 23 मई को होगा। माह के अंतिम दिन 31 मई को शुक्र का गोचर मेष राशि में होगा।

    कैसा रहेगा राशिनुसार माह : धन एवं समय प्रबंधन जरूरी
    मेष : इस माह जातक को धन और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता की आवश्यकता है।
    वृषभ : दूसरे भाव में गुरु एवं कर्म भाव में राहु का गोचर होने से लाभप्रद स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    – मिथुन : यह माह आपसे लोग आकर्षित होंगे। जातक अपनी वाणी एवं व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
    कर्क : इस राशि वालों के लिए माह के बाद के 15 दिन पहले से ज्यादा अनुकूल रहेंगे। माह के शुरुआत में सोच-विचार कर निर्णय लें।
    सिंह : इस महीने में भूमि-भवन की खरीदी-बिक्री की योजना बना सकते हैं। इस दौरान विरोधी आपका ध्यान भटकाने की साजिश कर सकते है।
    कन्या : यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इसमें कार्यस्थल पर सहयोग मिलने के साथ रिश्तों में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
    तुला : इस राशि के जातकों के लिए यह माह मिले-जुले अवसर लेकर आया है। इसमें समर्पण एवं मेहनत से कार्य बनेंगे।
    वृश्चिक : इस राशि के जातकों को लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रतिष्ठा को दाग लगाने वाली स्थिति निर्मित हो सकती है।
    धनु : इस माह साहस दिखाने की आवश्यकता होती है। परिवार के साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं। उन्नति के अवसर आएंगे।
    मकर : इस राशि के जातकों के लिए माह सामान्य रहेगा। महीने के अंत में लेन-देन से बचने की आवश्यकता है।
    कुंभ : इस माह कभी अटके कार्य सहजता से सुलझेंगे तो कभी ना उम्मीदी लाएंगे। धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है।
    मीन : इस राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए।

    इन तीन राशियों को खूब मिलेगा लाभ:
    मई के महीने में बुध, राहु, गुरु, सूर्य व केतु की चाल बदलने से 3 राशियों को फायदा हो सकता है। मई में ग्रहों के गोचर के प्रभाव से सिंह, तुला व वृषभ राशि के जातकों शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। हेल्थ अच्छी रहने वाली है।

    Share:

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने दिया बड़ा इशारा, कहा- यह तो बस शुरुआत, लंबे समय के लिए रहें तैयार

    Fri May 9 , 2025
    नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने गुरुवार को सरकारी विभागों (Government departments) को आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने, संचार में व्यवधान को रोकने, दहशत को दूर करने और आकस्मिकताओं से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। सरकारी विभागों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved