जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

साल 2022 में इस राशि वालों का चमकेगा भाग्‍य, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, होगा धन लाभ

नई दिल्ली। राशिफल 2022 (Horoscope 2022) के मुताबिक नया साल कन्या राशि (Virgo sun sign) वालों के लिए लकी करने वाला है। साल के शुरुआत में आर्थिक लाभ होगा। लेकिन साल के बीच में कार्यों में रुकावटें आएंगी। व्यापार करने वालों के लिए सितंबर 2022 तक का समय अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा अप्रैल में बृहस्पति के गोचर से मान-सम्मान मिलेगा। इसके अलावा कन्या राशि वालों के लिए 2022 में और क्या खास रहेगा, इसे जानते हैं।

कन्या राशिफल 2022 (Virgo Horoscope 2022)
कन्या करियर राशिफल 2022 (Virgo Carrier Horoscope 2022): करियर के लिए नया साल अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी बदलने को लेकर नया साल अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए साल की शुरूआत अच्छी रहेगी। साल के बीच में कोई नया फैसला सोच समझकर लेना होगा।



कन्या आर्थिक राशिफल 2022 (Virgo Finance Horoscope 2022)
आर्थिक मामले को लेकर नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं होगी। लेकिन साल के बीच यानि जून के आसपास आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मंगल ग्रह (Mars planet) की स्थिति शुभ होने से अचानक धन लाभ हो सकता है। हालांकि नए साल में खर्च की अधिकता से परेशानी होगी। लेकिन धन आता रहेगा।

कन्या लव राशिफल 2022 (Virgo Love Horoscope 2022)
लव लाइफ के लिए 2022 सामान्य रहेगा। जिनकी शादी नहीं हुई है, उन्हें इसका प्रस्ताव मिलेगा। लवर्स के लिए नया साल परेशानियों से भरा साबित होगा। लव पार्टनर(love partner) से मनमुटाव होने के कारण मानसिक तनाव रहेगा। लेकिन साल के अंत में लव लाइफ अच्छा बीतेगा।

कन्या राशि फैमिली लाइफ (Virgo Family Life)
2022 पारिवारिक जीवन के लिए मिलाजुला फल देने वाला साबित होगा। साल के शुरुआत में स्थिति कुछ विपरीत रहेगी। लेकिन साल के बीच में स्थिति सामान्य हो जाएगी। पारिवारिक विवाद से मुक्ति मिलेगी। परिवार में कोई शुभ काम होगा।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

नहीं रहे CDS बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर क्रैश में पत्नी मधुलिका समेत सभी 13 लोगों की मौत

Wed Dec 8 , 2021
नई दिल्ली: हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत (Bipin rawat) का निधन हो गया है. जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, उसमें 14 लोग सवार थे. सीडीएस रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी हेलिकॉप्टर में सवार थीं. घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने भी दुःख जताया है. रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते […]