img-fluid

टीकमगढ़ में दूध के लिए ‘जल्लाद’ बना मालिक: मृत बछड़े का गला काटकर दीवार पर टांगा

February 04, 2026

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ ज़िले (Madhya Pradesh) में एक ऐसी अमानवीय घटना सामने आई है। यह घटना वास्तव में दिल दहला देने वाली है और हमें समाज में इंसानियत और पशु प्रेम (Humanity and love for animals) के बारे में पुनः सोचने पर मजबूर करती है। जिस प्रकार से बछड़े का गला काटकर उसे दीवार पर लटका दिया गया, वह केवल क्रूरता ही नहीं बल्कि मानसिक विकृति को भी दर्शाता है। यह साबित करता है कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं, भले ही इसमें किसी निर्दोष जीव की तकलीफ और दर्द शामिल हो।

इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस भयानक घटना के बारे में पता चलने पर बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.



  • दरअसल, यह पूरी घटना टीकमगढ़ शहर के बैकुंठ मोहल्ले की है, जहां सतेन्द्र यादव जो गाय-भैंस पालते हैं और दूध बेचने का धंधा करते हैं, कुछ दिन पहले उनकी दूध देने वाली एक गाय के बछड़े की बीमारी से मौत हो गई. इसके बाद बछड़े के बिना गाय ने दूध देना बंद कर दिया. इसके बाद गाय के मालिक सतेन्द्र यादव ने मरे हुए बछड़े का सिर काटकर गौशाला में लटका दिया, जिसके बाद गाय ने फिर से दूध देना शुरू कर दिया.

    बजरंग दल ने किया हंगामा
    लेकिन जब कुछ पड़ोसियों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने बजरंग दल के सदस्यों को इसकी जानकारी दी, जो फिर सत्येंद्र यादव के घर पहुंचे और न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि बछड़े का सिर सड़क पर रखकर रास्ता भी जाम कर दिया. पुलिस के मौके पर पहुंचने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने नाकाबंदी हटा ली. पुलिस ने सत्येंद्र यादव के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और कहा है कि वे उसे गिरफ्तार करेंगे. गाय को भी सत्येंद्र यादव के घर से गौशाला भेज दिया गया है.

    Share:

  • U19 विश्व कप सेमीफाइनल: भारत बनाम अफगानिस्तान; आज दोपहर 1 बजे से महामुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग और प्लेइंग XI की हर अपडेट

    Wed Feb 4 , 2026
    नई दिल्ली । जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club)आज भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप(Under-19 World Cup) दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। भारतीय टीम(Indian team)स टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और उसने अपने पिछले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल(Semifinals) प्रवेश किया है। आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved