img-fluid

सर्दियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, ऐसे करें सेवन

January 13, 2021

छुहारा सूखे मेवों में शामिल है। इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। कहा जाता है कि यह सेहत के किसी खजाने से कम नहीं है। इसकी गर्म तासीर बहुत-से रोगों का नाश कर सकती है। कहते हैं कि अगर सही तरीके से छुहारे को अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो इससे सालों साल तक स्वस्थ बना रहा जा सकता है।

जिन लोगों को बहुत ठंड लगती है और कम सर्दी में भी जिनके दांत किटकिटाते रहते हैं उन लोगों के लिए छुहारे का सेवन बहुत लाभदायक माना जाता है। इसके लिए आप गिलास दूध में आधा गिलास पानी मिलाकर उसमें 4 से 5 छुहारों को बारीक काटकर डालें। फिर हल्की आंच पर इसे 5 से 10 मिनट तक उबालें।

ध्यान रखें कि इस दूध में छुहारों की ही मिठास पर्याप्त होती है इसलिए इसमें चीनी ना मिलाएं। जब दूध हल्का गुनगुना हो जाए तो छानकर इसे पी लें। साथ ही संभव हो तो उबले हुए छुहारों का भी सेवन करें। इस तरह बने दूध का सेवन करने से ना सिर्फ सर्दी, जुखाम और ठंड से छुटकारा मिलता है बल्कि शरीर में लंबे समय तक कोई रोग नहीं लगता है।

कई महिलाओं को यह शिकायत होती है कि डिलीवरी के बाद कपड़ों में मल निकल जाता है और उन्हें इसका पता नहीं लग पाता है, उन महिलाओं को छुहारे वाले दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप चाहें तो छुहारे का हलवा बनाकर गर्म दूध के साथ खा सकती हैं। एक से दो महीने तक छुहारों का सेवन करने से महिलाओं की इस समस्या का हल हो सकता है। साथ ही इससे मासिक धर्म की परेशानियां भी दूर होती हैं। बताया जाता है कि मासिक धर्म में होने वाले दर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

पुरुषों के लिए छुहारे खाना बहुत लाभदायक माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन पुरुषों को अपने शरीर में ताकत की कमी लगती है, उन्हें रोजाना गर्म छुहारे वाले दूध का सेवन करना चाहिए। कहते हैं कि इसका सेवन करने से पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर होती है। साथ ही इस दूध का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी मजबूत हो सकती है।

Share:

  • Microsoft Surface Pro 7+ लैपटाप हुआ लांच, जानें कीमत व फीचर्स

    Wed Jan 13 , 2021
    आज के इस युग में टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनिया एक से बढ़कर एक इलेक्‍ट्रानिक डिवाइसेस लांच कर रही है । Microsoft Surface Pro 7+ को मौजूदा Surface Pro के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च कर दिया है, जो कि लेटेस्ट Intel Tiger Lake CPUs के साथ आता है। सरफेस प्रो 7 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved